{"_id":"5ca1830cbdec22144b7f0026","slug":"government-can-impose-ban-on-more-than-100-branded-medicines","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा कंपनियों की मनमानी पर नकेल की तैयारी, 100 से ज्यादा ब्रांडेड दवाओं पर लग सकती है रोक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दवा कंपनियों की मनमानी पर नकेल की तैयारी, 100 से ज्यादा ब्रांडेड दवाओं पर लग सकती है रोक
Mon, 01 Apr 2019 08:48 AM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 01 Apr 2019 08:48 AM IST
विज्ञापन
Medicine
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ी ब्रांडेड दवा कंपनियों की मनमानी पर नकेल कसने के लिए सरकार 100 से अधिक ब्रांडेड दवाओं पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रही है। दो अप्रैल को ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड (डीटीएबी) की बैठक में यह फैसला लिए जाने की उम्मीद है।
बता दें कि भारत में बड़ी ब्रांडेड कंपनियां आवश्यक स्वीकृति के बिना ही फिक्स डोज कांबिनेशन (एफडीसी) की दवाएं बना और बेच रही हैं। इसका सीधा असर पड़ रहा है मरीजों पर। एफडीसी के कारण मरीजों को गैर जरूरी दवाएं भी खानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
केंद्र सरकार के पास आई शिकायतों के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन दवाओं की गुणवत्ता और उपयोगिता की जांच-पड़ताल का जिम्मा सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन को दिया था।

सरकार को मिली थी दवा कंपनियों की शिकायत
सरकार दवा कंपनियों की कार्यशैली में सुधार के लिए कुछ और जरूरी कदम उठाने की योजना पर काम कर रही है। इसके तहत 100 अन्य दवाओं के लिए भी दवा निर्माता कंपनियों को और ज्यादा शोध करने और आंकड़े जुटाने के लिए कहा जा सकता है। ताकि इन दवाओं की गुणवत्ता और जरूरत के अनुसार सरकार इससे जुड़े फैसले कर सके।
विज्ञापन
केंद्र सरकार के पास आई शिकायतों के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन दवाओं की गुणवत्ता और उपयोगिता की जांच-पड़ताल का जिम्मा सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन को दिया था।