{"_id":"66039080e1139752ae0ad9d9","slug":"government-appoints-new-dg-for-nia-bprd-and-ndrf-latest-news-update-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Appointments: एनआईए, बीपीआरडी और एनडीआरएफ में महानिदेशकों की नियुक्ति; सरकार ने जारी किए आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Appointments: एनआईए, बीपीआरडी और एनडीआरएफ में महानिदेशकों की नियुक्ति; सरकार ने जारी किए आदेश
Wed, 27 Mar 2024 08:50 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 27 Mar 2024 08:50 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्रिमंडल (फाइल फोटो)
- फोटो : PIB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने बुधवार को बड़ी नियुक्तियों को हरी झंडी दिखाई। इसके तहत एनआईए, बीपीआरडी और एनडीआरएफ में नए महानिदेशकों (डीजी) की नियुक्ति की गई है। इससे जुड़ा आदेश भी जारी कर दिया गया है। अधिसूचना के मुताबिक, आईपीएस सदानंद वसंत को राष्ट्रीय जांच एजेंसी के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया। इसके अलावा आईपीएस पीयूष आनंद को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और आईपीएस राजीव कुमार शर्मा को बीपीआरडी के महानिदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
सदानंद वसंत दाते के बारे में जानिए
बता दें कि सदानंद वसंत दाते महाराष्ट्र कैडर के 1990 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं। आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने एनआईए के महानिदेशक (डीजी) पद पर दाते की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है और उनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2026 को उनकी सेवानिवृत्ति तक रहेगा। यह आदेश 26 मार्च को जारी किया गया है। वह दिनकर गुप्ता का स्थान लेंगे, जो 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
विज्ञापन
राजीव कुमार शर्मा के बारे में जानिए
एसीसी ने राजस्थान कैडर के 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार शर्मा को पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो का महानिदेशक नियुक्त किया है। आदेश में कहा गया है कि उनका कार्यकाल 30 जून 2026 को उनकी सेवानिवृत्ति तक रहेगा। वे बालाजी श्रीवास्तव का स्थान लेंगे, जिनका मार्च के अंत में कार्यकाल पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
पीयूष आनंद के बारे में जानिए
पीयूष आनंद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के नए प्रमुख होंगे। उत्तर प्रदेश कैडर के 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी आनंद वर्तमान में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के विशेष महानिदेशक हैं। आदेश में कहा गया है कि उन्हें दो साल की अवधि के लिए एनडीआरएफ का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। आनंद 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे अतुल करवाल का स्थान लेंगे।
एस सुरेश को एसपीजी के अतिरिक्त महानिदेशक का जिम्मा
एसीसी ने केरल कैडर के 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी एस सुरेश को विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) में अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया है।
सीबीआई की संयुक्त निदेशक को एक साल का विस्तार
इस बीच केंद्र ने बुधवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में संयुक्त निदेशक के रूप में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुप्रिया पाटिल यादव का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया। वे महाराष्ट्र कैडर के 2004 बैच की भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं। इसमें कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने सीबीआई के संयुक्त निदेशक के रूप में सुप्रिया के कार्यकाल को 17 अप्रैल 2024 से एक साल के लिए यानी 17 अप्रैल 2025 तक बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।