{"_id":"5c5374d1bdec22737548ac52","slug":"government-appointed-four-officers-in-cbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए प्रमुख पर फैसले से पहले सीबीआई में चार अधिकारियों की नियुक्ति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नए प्रमुख पर फैसले से पहले सीबीआई में चार अधिकारियों की नियुक्ति
Fri, 01 Feb 2019 03:51 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 01 Feb 2019 03:51 AM IST
विज्ञापन
CBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई के नए प्रमुख पर फैसले के लिए उच्चाधिकार चयन समिति की बैठक के एक दिन पहले सरकार ने केंद्रीय जांच एजेंसी में चार अधिकारियों की नियुक्ति की है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन अधिकारियों की नियुक्ति में माना जा रहा है कि सरकार ने सीबीआई के अंतरिम प्रमुख एम. नागेश्वर राव के दृष्टिकोण पर भी गौर किया।
विज्ञापन
सरकारी आदेश में कहा गया है कि असम-मेघालय कैडर से 2003 बैच के आईपीएस अखिलेश कुमार सिंह और तमिलनाडु कैडर से 2004 बैच के आईपीएस ए टी दुरई कुमार को सीबीआई में डीआईजी बनाया गया है। केरल कैडर से 2008 बैच के आईपीएस पुत्ता विमलादित्य और उत्तरप्रदेश से 2009 बैच के आईपीएस अखिलेश कुमार चौरसिया को एजेंसी में पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन