फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gotabaya Rajapaksa set for return to Sri Lanka next week

Sri Lanka: गोतबाया राजपक्षे अगले सप्ताह लौट सकते हैं श्रीलंका, जुलाई में भाग निकले थे

Thu, 18 Aug 2022 10:09 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 18 Aug 2022 10:09 AM IST
सार

डेली मिरर ने राजपक्षे के करीबी रूस में श्रीलंका के पूर्व राजदूत उदयंगा वीरातुंगा के हवाले से यह खबर दी है। उन्होंने संकेत दिया कि राजपक्षे 24 अगस्त को स्वदेश लौट आएंगे। श्रीलंका इन दिनों भीषण आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।

विज्ञापन
Gotabaya Rajapaksa set for return to Sri Lanka next week
राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे - फोटो : Google

विस्तार

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे अगले सप्ताह कोलंबो लौट सकते हैं। देश में जबर्दस्त आर्थिक व सियासी संकट व उनके खिलाफ भड़के विद्रोह के बीच वे जुलाई में देश छोड़ कर भागने को मजबूर हुए थे।   

विज्ञापन

डेली मिरर ने राजपक्षे के करीबी रूस में श्रीलंका के पूर्व राजदूत उदयंगा वीरातुंगा के हवाले से यह खबर दी है। उन्होंने संकेत दिया कि राजपक्षे 24 अगस्त को स्वदेश लौट सकते हैं। श्रीलंका इन दिनों भीषण आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। उसे लेकर देश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। इसी कारण राजपक्षे विदेश भागने पर मजबूर हुए थे। राजपक्षे ने पिछले माह इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उनके स्थान पर रानिल विक्रमसिंघे देश के नए राष्ट्रपति बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


वीरतुंगा ने कहा-चतुर नेता नहीं, चतुर अधिकारी हैं राजपक्षे
वीरातुंगा को इसी साल फरवरी 2022 में गिरफ्तार किया गया था। कई माह जेल में रहने के बाद उन्हें जमानत पर रिहा किया गया था। आपराधिक जांच विभाग में अपना बयान दर्ज कराने के बाद मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि राजपक्षे चतुर नेता नहीं बल्कि चतुर अधिकारी हैं। पूर्व राष्ट्रपति के दोबारा राजनीति में आने के सवाल पर वीरातुंगा ने यह बात कही। वीरातुंगा श्रीलंका द्वारा यूक्रेन से 2006 में मिग-27 लड़ाकू विमान खरीदी मामले में धांधली के आरोपी है। यह मामला तब का है, जब राजपक्षे श्रीलंका के रक्षा सचिव थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरातुंगा ने कहा कि जनता को फिर मूर्ख नहीं बनाया जा सकता है। उनमें वे गुण नहीं हैं जो महिंदा राजपक्षे में हैं। इसलिए उन्होंने सब गलत किया। गोतबाया राजपक्षे पिछले हफ्ते सिंगापुर से थाईलैंड पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका सरकार के अनुरोध पर उन्हें थाईलैंड में प्रवेश दिया गया था। वे करीब एक महीने तक सिंगापुर में रहे थे। थाईलैंड ने इस बात से इनकार किया है कि श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति ने देश में शरण मांगी है। 


गोतबाया ने अमेरिका में ग्रीन कार्ड के लिए किया आवेदन
श्रीलंका को भीषण आर्थिक संकट में छोड़कर पिछले माह भाग निकले पूर्व राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे (73) अब अमेरिका में बसने जा रहे हैं। उन्होंने ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन कर दिया है। श्रीलंका के अखबार डेली मिरर ने उच्च स्तरीय सूत्रों का हवाला देते हुए कहा, गोतबाया की पत्नी लोमा राजपक्षे अमेरिकी नागरिक हैं। राजपक्षे ने वर्ष 2019 में श्रीलंका में राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने के लिए अमेरिका की नागरिकता छोड़ दी थी। अमेरिका में राजपक्षे के वकीलों ने पिछले माह ग्रीन कार्ड के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी थी। राजपक्षे ने श्रीलंका की सेना से समय पूर्व सेवानिवृत्ति ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed