फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Google Year in Search 2024 report has revealed the top trending search terms in India

Google Search 2024: 2024 में गूगल पर सबसे ज्यादा खोजे ये विषय, विनेश सबसे अधिक सर्च की जाने वाली हस्ती

Tue, 10 Dec 2024 09:47 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 10 Dec 2024 09:47 PM IST
सार

Google Year in Search 2024: भारत में गूगल सर्च में 2024 के दौरान खेल और राजनीतिक खोज सबसे ऊपर रहीं। एक गूगल ब्लॉग में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

विज्ञापन
Google Year in Search 2024 report has revealed the top trending search terms in India
गूगल - फोटो : FREEPIK

विस्तार

गूगल ने हर साल की तरह इस 2024 में सबसे अधिक खोजे गए विषयों की सूची जारी की है। मंगलवार को जारी इस सूची में इस साल के शीर्ष-10 खोजे जाने वाले विषयों में आईपीएल, विश्व कप और आम चुनाव छाए रहे। भारतीय उपभोक्ताओं ने फिल्म, खेल और लोकप्रिय मीम्स के साथ-साथ यात्रा स्थलों और खास व्यंजनों के बारे में भी खूब जानकारी खोजी।
विज्ञापन


हस्तियों की बात की करें तो शीर्ष-5 में विनेश फोगट, हार्दिक पांड्या, शाहशांक सिंह, अभिषेक शर्मा और लक्ष्य सेन खोजे जाने वाले सबसे लोकप्रिय हस्ती रहे। 

इस साल के कुछ वायरल मीम्स को खूब खोजा गया जैसे ऑरेंज पील थ्योरी, वेरी डिम्योर, वेरी माइंडफुल, ब्लू ग्रिंच नी सर्जरी यूजर्स ने कुछ अनोखे शब्दों जैसे मोये मोये, पुकी, और सर्वाइकल कैंसर का भी मतलब जानने की कोशिश की। 
विज्ञापन


राजनीति में सबसे ज्यादा चुनाव परिणाम 2024, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) टॉपिक को खोजा गया। 

मौसम और स्वास्थ्य के बारे में भी लोगों ने खूब सवाल और चिंताएं व्यक्त कीं। इसमें अत्यधिक गर्मी और मेरे आस-पास एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) जैसे विषय भी खूब खोजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 टॉप-5 फिल्में जिन्हें सबसे ज्यादा खोजा गया इसमें स्त्री 2, कल्कि 2898 एडी, 12वीं फेल, लापता लेडीज और हनुमान रहीं। इसी तरह शीर्ष-5 वेब सीरीज में हीरामंडी, मिर्जापुर, द लास्ट ऑफ अस, बिग बॉस 17, पंचायत को खोजा गया।


गुनगुना कर गाने खोजने के विकल्प की रही धूम 
उपयोगकर्ताओं में गाने खोजने के लिए गूगल का 'हम टू सर्च फीचर' (गुनगुनाकर गाना खोजने का विकल्प) इस साल बहुत लोकप्रिय रहा। इस फीचर के जरिये व्यक्ति गाने के बोल के बिना सिर्फ गुनगुनाकर या सीटी बजाकर गाने खोज सकता है। इसके जरिए जो पांच गाने खूब सर्च किए गए उसमें नादानियां, हुस्न तेरा तौबा, इलुमिनाती, कच्ची सेरा, ये तूने क्या किया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed