फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Google remembers Dr Kadambini Ganguly by making a doodle know how this woman created history

जन्मदिन विशेष: गूगल ने डूडल बनाकर डॉ. कादंबिनी गांगुली को किया याद, जानें इस महिला ने कैसे रचा था इतिहास

Sun, 18 Jul 2021 08:46 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 18 Jul 2021 08:46 AM IST
सार

कादंबिनी गांगुली व उनकी एक साथी चंद्रमुखी बसुइन वर्ष 1883 में भारतीय इतिहास में स्नातक करने वाली पहली महिला बनीं। स्नातक की डिग्री मिलने के बाद गांगुली ने प्रोफेसर और कार्यकर्ता द्वारकानाथ गांगुली से शादी कर ली। उनके पति ने उन्हें मेडिकल में डिग्री प्राप्त करने के लिए काफी प्रोत्साहन दिया था।

विज्ञापन
Google remembers Dr Kadambini Ganguly by making a doodle know how this woman created history
गूगल डूडल डॉ. कादंबिनी गांगुली - फोटो : गूगल डूडल

विस्तार

गूगल हर खास मौके पर कोई न कोई डूडल तो जरूर बनाता है। किसी व्यक्ति विशेष का जन्मदिन हो या फिर कोई खास अवसर, गूगल अपने डूडल के जरिये लोगों कोई न कोई संदेश भी देता रहता है। इसी कड़ी में आज यानी रविवार (18 जुलाई) को गूगल ने भारत में चिकित्सक के रूप में प्रशिक्षित होने वाली पहली महिला कादंबिनी गांगुली को उनके 160वें जन्मदिन पर याद किया और उनके सम्मान में एक डूडल बनाया है। 

विज्ञापन


स्वतंत्रता सेनानी भी थीं गांगुली
खास बात है कि इस डूडल का चित्रण बंगलूरू के कलाकार ओड्रिजा ने किया है। उल्लेखनीय है कि डॉ. कादंबिनी गांगुली एक चिकित्सक होने के अलावा महिला मुक्ति के लिए एक मुखर कार्यकर्ता और एक स्वतंत्रता सेनानी भी थीं। उनका जन्म 18 जुलाई 1861 को भागलपुर ब्रिटिश भारत (अब बांग्लादेश) में हुआ था।
विज्ञापन


1883 में रचा इतिहास
डॉ. गांगुली के पिता भारत के पहले महिला अधिकार संगठन के सह-संस्थापक थे, जिन्होंने गांगुली को तब स्कूल भेजा जब भारतीय समाज में महिलाओं की शिक्षा को महत्वपूर्ण नहीं माना जाता था। वर्ष 1883 में गांगुली और उनकी साथी चंद्रमुखी बसुइन भारतीय इतिहास में स्नातक करने वाली पहली महिला बनीं। इसके बाद उन्होंने प्रोफेसर और कार्यकर्ता द्वारकानाथ गांगुली से शादी कर ली। उनके पति ने उन्हें मेडिकल में डिग्री प्राप्त करने के लिए काफी प्रोत्साहन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


1890 में लौटीं भारत 
कादंबिनी गांगुली वर्ष 1884 में कोलकाता मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पाने वाली पहली महिला बनीं। 1886 में उन्होंने अपनी चिकित्सा की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद वे भारतीय-शिक्षित डॉक्टर बनने वाली पहली महिला बन गईं। यूनाइटेड किंगडम में काम करने और अध्ययन करने के बाद उन्होंने स्त्री रोग में विशेषज्ञता के साथ तीन अतिरिक्त डॉक्टरेट प्रमाणपत्र प्राप्त किए और 1890 के दशक में अपनी निजी प्रैक्टिस खोलने के लिए भारत लौट आईं। बताते चलें कि डॉ. गांगुली के जीवन पर आधारित बॉयोग्राफी 'प्रोथोमा कादंबिनी' वर्ष 2020 में टेलीविजन सीरीज के रूप में दर्शाई गई, जिससे आज के युवाओं को काफी प्रेरणा मिलती है। तीन अक्टूबर 1923 को कोलकाता में डॉ. गांगुली का देहांत हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed