फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Google ready to give ten lakh dollar to flood victim of india nepal and bangladesh

भारत, नेपाल, बांग्लादेश में बाढ़ पीड़ितों के लिए GOOGLE देगा 10 लाख डॉलर

Thu, 31 Aug 2017 05:23 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Thu, 31 Aug 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
Google ready to give ten lakh dollar to flood victim of india nepal and bangladesh
भारत, नेपाल और बांग्लादेश में बाढ़ राहत अभियानों की सहायता के लिए दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने अपना हाथ बढ़ाया है। अपनी मदद को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए गूगल ने प्रतिष्ठित गैर सरकारी संगठनों ‘गूंज’ और ‘सेव द चिल्ड्रेन’ को दस लाख डॉलर देने की प्रतिबद्धता जताई है।
विज्ञापन


गूगल के अनुसार, जहां ‘सेव द चिल्ड्रेन’ बाढ़ प्रभावित तीनों देशों में एक लाख 60 हजार लोगों तक इस सहायता को पहुंचाएगा वहीं गूंज भारत के नौ राज्यों में 75 हजार परिवारों तक मदद पहुंचाएगा। बता दें कि ‘सेव द चिल्ड्रेन’ जरूरतमंदों तक अस्थायी घर के लिए सामग्री, आजीविका के लिए सहायता और खाद्य पदार्थों के साथ अन्य मदद पहुंचाता है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही यह हाईजीन सामग्री और जलस्त्रोत संग्रह के साथ बच्चों के लिए ऐसा माहौल तैयार करता है जहां शैक्षणिक सामग्री मिलती है। वहीं गूंज अपने राहत प्रयासों के माध्यम से खाद्य पदार्थों, बिछौनों, चद्दरों और हाईजीन सामग्री सहित अन्य चीजें उपलब्ध करवाता है। जबकि लंबी अवधि के दौरान वह सड़क, पुल और स्कूलों जैसी सामुदायिक संरचनाओं का पुनर्निर्माण और पुनर्जीविकरण भी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैर सरकारी संगठनों को राहत राशि देने के अलावा गूगल की संकट प्रतिक्रिया टीम ने तीनों देशों में एसओएस अलर्ट को भी सक्रिय किया है। इन अलर्ट के माध्यम से बाढ़ से जुड़ी हुई ताजा खबरें, प्रभावित क्षेत्रों के मानचित्र और ट्विटर व अन्य माध्यमों से स्थानीय अपडेट मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed