{"_id":"607223be8ebc3e8d165503cd","slug":"google-phone-app-now-record-calls-automatically-from-unknown-numbers","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी पर लगाम: गूगल फोन एप पर अब रिकॉर्ड होंगी अज्ञात नंबर से आई फोन कॉल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
धोखाधड़ी पर लगाम: गूगल फोन एप पर अब रिकॉर्ड होंगी अज्ञात नंबर से आई फोन कॉल
Sun, 11 Apr 2021 03:46 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली
अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 11 Apr 2021 03:46 AM IST
सार
- 5 करोड़ से अधिक फोन में उपयोग हो रहे एप ने जारी किया नया फीचर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गूगल फोन एप पर अब अज्ञात फोन नंबर से आई कॉल रिकॉर्ड करने का विकल्प मिलेगा। पिछले वर्ष गूगल ने कॉल रिकॉर्ड करने का विकल्प शुरू किया था जो कई फोन में उपलब्ध है। पांच करोड़ से अधिक फोन में पहुंच चुके इस एप की सेटिंग में यह विकल्प देने की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
हालांकि यह विकल्प सभी देशों में उपलब्ध नहीं होगा, लेकिन भारत में लोग इसे उपयोग कर पाएंगे। दूसरी बाधा यह भी है कि यह सभी फोन में नहीं मिलेगा। वहीं अगर यूजर रिकॉर्डिंग का विकल्प अपनाएंगे, इसकी सूचना नोटिफिकेशन के रूप में फोन करने वाले को भी मिलेगी।
विज्ञापन
यानी उसे पता रहेगा कि कॉल रिकॉर्ड हो रही है और भविष्य में इसका उपयोग किया जा सकता है। चीनी सहित सैमसंग व कई अन्य कंपनियों के फोन में ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग का विकल्प दिया जाता है, लेकिन इसमें फोन करने वाले को पता नहीं रहता कि बातचीत रिकॉर्ड की जा रही है।
विज्ञापन