फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Google launches India Ki Udaan to mark 75 years of Independence

India Ki Udaan: गूगल भी मना रहा हमारी आजादी के 75 साल का जश्न, डिजिटल संग्रह लॉन्च, नाम है 'भारत की उड़ान'

Sat, 06 Aug 2022 02:35 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 06 Aug 2022 02:35 AM IST
सार

India Ki Udaan: गूगल ने एक बयान में कहा कि भारत आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) मना रहा है। इसी के साथ गूगल भी संस्कृति मंत्रालय के साथ अपने सहयोग की घोषणा करता है।

विज्ञापन
Google launches India Ki Udaan to mark 75 years of Independence
गूगल ने लॉन्च किया 'भारत की उड़ान' - फोटो : artsandculture.google.com

विस्तार

India Ki Udaan: भारत आजादी के 75 साल होने पर 'आजादी का अमृत महोत्सव' मना रहा है, साथ ही इस यात्रा में भारत ने अनेकों उपलब्धियां भी हासिल की हैं। वहीं गूगल ने इस अवसर पर भारत की कला और संस्कृति की कहानी बताने के लिए एक डिजिटल संग्रह 'भारत की उड़ान' का अनावरण किया। 

विज्ञापन


केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी के साथ और गूगल के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में एक शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया और इसी कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने भारत की उड़ान डिजिटल संग्रह का आधिकारिक तौर पर शुभारंभ किया।
विज्ञापन


गूगल ने डूडल ऑर गूगल प्रतियोगिता का किया एलान
गूगल ने एक बयान में कहा कि भारत आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी के साथ गूगल भी संस्कृति मंत्रालय के साथ अपने सहयोग की घोषणा करता है। साथ ही गूगल ने डूडल ऑर गूगल प्रतियोगिता का एलान किया जो 'अगले 25 वर्षों में, मेरा भारत होगा' शीर्षक पर आधारित है। ये कक्षा एक से दस तक के छात्रों के लिए है। इस साल के डूडल ऑर गूगल के विजेता 14 नवंबर को भारत में गूगल होमपेज पर अपनी कलाकृति देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जी किशन रेड्डी ने अपने संबोधन में गूगल की टीम से 'हर घर तिरंगा' पर एक विशेष डूडल बनाने का आग्रह किया, जो इसके कर्मचारियों और अन्य लोगों को भी उत्साहपूर्वक अभियान में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

गूगल से कर डाली यह मांग
साथ ही अपने भाषण में, उन्होंने कहा कि गूगल 3,000 से अधिक केंद्रीय संरक्षित स्मारकों की सीमाओं की डिजिटल मैपिंग में संस्कृति मंत्रालय की मदद कर सकता है जो साइटों की बेहतर निगरानी और अतिक्रमण की जाँच में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि यह दुर्लभ अभिलेखीय सामग्री के डिजिटलीकरण में भी मदद कर सकता है।

भारत सरकार ने जारी किया बयान
रेड्डी ने कहा कि इसलिए, हम गूगल की टीम से सरकार की परिवर्तनकारी यात्रा में भागीदार बनने और भारत के पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने का आग्रह करते हैं। वहीं  सरकार ने बाद में एक बयान जारी कर कहा कि यह आयोजन संस्कृति मंत्रालय और गूगल के बीच एक दशक से चली आ रही साझेदारी की निरंतरता है। यह संयुक्त समरोह 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तत्वावधान में आयोजित किया गया था।


दरअसल गूगल ने एक नई वेबसाइट बनाई है जिसका नाम गूगल आर्ट और कल्चर है, इस वेबसाइट पर भारत के पहले प्रधानमंत्री और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से जुड़ी जानकारी से लेकर खेल, गायन, इसरो, साहित्य, फिल्म आदि से मिली उपलब्धियों को डिजिटल रूप में दर्शाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed