फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Google had to remove 48594 objectionable content in October information given in monthly transparency report Latest News Update

खुलासा: अक्तूबर में गूगल को हटानी पड़ीं 48,594 आपत्तिजनक सामग्री, मासिक पारदर्शिता रिपोर्ट में दी जानकारी

Wed, 01 Dec 2021 08:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 01 Dec 2021 08:50 PM IST
सार

अमेरिका आधारित कंपनी ने मई से लागू भारतीय आईटी नियमों के अनुपालन में यह जानकारी दी है। अक्तूबर में गूगल के प्लेटफॉर्म से हटाई गई सामग्री स्थानीय कानूनों के उल्लंघन या किसी के व्यक्तिगत अधिकार का हनन करने वाली थीं।

विज्ञापन
Google had to remove 48594 objectionable content in October information given in monthly transparency report Latest News Update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

आईटी दिग्गज गूगल को अक्तूबर माह में आपत्तिजनक सामग्री की 24,569 शिकायतें मिलीं। इनके आधार पर 48,594 सामग्रियों को हटाया गया। अपनी मासिक पारदर्शिता रिपोर्ट में कंपनी ने बताया कि स्वचालित प्रक्रिया के दौरान 3,84,509 सामग्रियों को हटाया गया। सितंबर में गूगल को 29,842 शिकायतें मिली थीं। इनके आधार पर 76,967 सामग्रियों को हटाना पड़ा था। इस माह 4,50,246 सामग्री स्वचालित प्रक्रिया के दौरान हटाई गई थीं।

विज्ञापन


अमेरिका आधारित कंपनी ने मई से लागू भारतीय आईटी नियमों के अनुपालन में यह जानकारी दी है। अक्तूबर में गूगल के प्लेटफॉर्म से हटाई गई सामग्री स्थानीय कानूनों के उल्लंघन या किसी के व्यक्तिगत अधिकार का हनन करने वाली थीं। कुछ शिकायतकर्ताओं ने अपने बौद्धिक संपदा अधिकार के उल्लंघन का आरोप लगाया था तो कुछ ने इससे अपनी बदनामी की बात कही थी। 
विज्ञापन


गूगल का कहना है कि किसी भी सामग्री के संबंध में शिकायत मिलने पर उसका सावधानी से आकलन किया जाता है। श्रेणीवार बात करें तो कॉपीराइट एक्ट के उल्लंघन पर 48,078, ट्रेडमार्क उल्लंघन पर 313, धोखाधड़ी पर 97, जालसाजी पर 62, अदालती आदेश पर 49, ग्राफिक सेक्सुअल सामग्री परोसने पर 7 सामग्रियां हटाई गई हैं। गूगल ने स्पष्ट किया है कि एक ही शिकायत के आधार पर इससे संबंद्ध कई सामग्रियां हटाई जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना अनुमति निजी फोटो-वीडियो शेयर करने पर ट्विटर ने लगाई रोक

पराग अग्रवाल के ट्विटर का नया सीईओ बनने के साथ ही कंपनी ने नीतिगत बदलाव शुरू कर दिए। उसने निजी जानकारी की सुरक्षा नीति में अपडेट दिया है, जिससे लोगों की निजी तस्वीरें व वीडियो यूजर्स की अनुमति के बिना शेयर नहीं किए जा सकेंगे। ट्विटर सेफ्टी के आधिकारिक अकाउंट से अपडेट की घोषणा हुई। इसमें कहा गया कि यूजर्स द्वारा तस्वीरें शेयर करना महत्वपूर्ण ऑनलाइन गतिविधि है। उनके पास यह निर्णय लेने का विकल्प होना चाहिए कि वे निजी फोटो सार्वजनिक तौर पर शेयर करवाना चाहते हैं या नहीं। इसके लिए नीति को विस्तार दिया गया है, अब निजी मीडिया जैसे तस्वीरें और वीडियो बिना अनुमति शेयर नहीं किए जा सकेंगे। लोगों की निजी जानकारियां प्रकाशित करने, किसी को धमकाने या धमकाने के लिए प्रोत्साहित करने पर पहले से रोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed