फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Marsha P. Johnson: Google Doodle Celebrates LGBTQ Activist Marsha P Johnson by Making Doodle, All You Need to Know

Marsha P. Johnson Google Doodle: गूगल ने मार्शा पी जॉनसन को इस तरह किया याद, जानें कौन हैं ये

Tue, 30 Jun 2020 02:46 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 30 Jun 2020 02:46 PM IST
विज्ञापन
Marsha P. Johnson: Google Doodle Celebrates LGBTQ Activist Marsha P Johnson by Making Doodle, All You Need to Know
गूगल ने मार्शा पी जॉनसन का बनाया डूडल - फोटो : Google

गूगल ने मंगलवार को अमेरिका के महान क्रांतिकारी मार्शा पी जॉनसन का डूडल बनाकर उन्हें सम्मानित किया। ऐसे में सभी के मन में यह सवाल होगा कि जॉनसन कौन हैं और उन्होंने ऐसा क्या काम किया है जो गूगल ने सम्मान के तौर पर उनका डूडल बनाया है। दरअसल, उन्होंने समलैंगिकों के अधिकारों के लिए लड़ते-लड़ते दुनिया छोड़ दी थी। उनकी वजह से ही आगे चलकर समलैंगिकों को आम नागरिकों की तरह जीने का अधिकार मिला।

विज्ञापन

दरअसल, 24 अगस्त 1945 को अमेरिका के एलिजाबेथ शहर में जन्में मार्शा पी जॉनसन ने 1960 के अंत से लेकर 1980 के मध्य के दशक तक समलैंगिकों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी थी। इसके लिए उन्होंने अमेरिका में आंदोलन खड़ा किया और अग्रिम पंक्ति में रहकर मुख्य भूमिका निभाई। उनके इस आंदोलन को 'समलैंगिक मुक्ति' का नाम दिया गया था।
विज्ञापन



पेशे से वकील रहे मार्शा पुरुष प्रधान समाज के खिलाफ थे। वो आंदोलन के जरिए समलैंगिको को आम जनता की तरह अधिकार दिलाना चाहते थे। वो चाहते थे कि समाज द्वारा समलैंगिक लोगों को अलग नजर से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि उनके साथ भेदभाव करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की इजाजत मिलनी चाहिए। उनका मानना था कि समलैंगिक अपनी इच्छा से जीवन जिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका यह आंदोलन काफी लंबे समय तक चला और आज इसी आंदोलन और मार्शा के नेतृत्व के कारण समलैंगिकों को विशेष अधिकार मिले हैं। जानकारी के अनुसार वे एड्स कार्यकर्ता भी थे। उस वक्त एड्स के मरीज नो हेय दृष्टि से देखा जाता था इसलिए उन्होंने इसके खिलाफ लड़ाई लड़ी और लोगों में जागरूकता फैलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed