फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   google doodle celebrates FATHER OF ENGLISH DICTIONARY samuel johnson 308th birthday

इस शख्स ने दुनिया को शब्दों का मतलब समझाया, पीता था एक बार में 25 कप चाय

Mon, 18 Sep 2017 03:46 PM IST
amarujala.com, Presented By: आसिफ़ इक़बाल
amarujala.com, Presented By: आसिफ़ इक़बाल Updated Mon, 18 Sep 2017 03:46 PM IST
विज्ञापन
google doodle celebrates FATHER OF ENGLISH DICTIONARY samuel johnson 308th birthday
सैमुअल जॉनसन
आज (18 सितंबर) ‘फादर ऑफ मॉडर्न डिक्शनरी’ सैमुअल जॉनसन का जन्मदिन है। जॉनसन ने दुनिया की पहली इंग्लिश डिक्शनरी को संयोजित किया था। 1709 में जॉनसन का लिंचफील्ड, इंग्लैंड में जन्म हुआ था। उनके 308वें जन्मदिन पर गूगल ने उनके सम्मान पर डूडल बनाया है। आइए जानते हैं सैमुअल जॉनसन की जिंदगी से जुड़े कुछ पहलू... 
विज्ञापन


- सैमुअल अंग्रेजी लेखक, आलोचक के अलावा 18वीं शताब्‍दी के प्रसिद्ध साहित्‍यकार के रूप में उभरे थे।

- जॉनसन ने पहली अंग्रेजी डिक्शनरी 1755 में बनाई थी और इस डिक्शनरी को संयोजित करने में 9 साल लग गए थे।

- गरीबी की वजह से जॉनसन ऑक्सफोर्ड में डिग्री पूरी नहीं कर पाए। डिक्शनरी के पब्लिश होने के बाद ऑक्सफोर्ड ने उन्हें एमए की डिग्री दी।

- सैमुअल जॉनसन ने अध्यापक की नौकरी को खारिज कर दिया था, क्योंकि उन्हें डर था कि उनका बदसूरत चेहरा छात्रों को डरा देगा।

 

अपने से बड़ी दोस्त की पत्नी से रचाई शादी



- जॉनसन ने जानबूझकर अपनी कविता लंदन के प्रकाशक का नाम गलत वर्तनी में लिख दिया था, ताकि पाठकों को लगे कि यह एक पायरेटेड कॉपी है।

- 25 साल की उम्र में जॉनसन ने अपने दोस्त की विधवा से शादी रचाई, जिसकी उम्र 46 साल थी और उसके तीन बच्चे थे। 

- कर्ज न चुका पाने की वजह से जॉनसन को कई बार गिरफ्तार किया गया और वह आमतौर पर इससे बाहर निकलने में कामयाब रहे।

- उनकी डिक्शनरी मजाकिया होने के साथ-साथ शैक्षिक भी होती है। सैमुअल जॉनसन एक बार में 25 कप चाय पीते थे।

- ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी को बनने में 150 साल लगे और जब तक जॉनसन की ब्रिटिश डिक्शनरी काफी विशेष थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed