{"_id":"62b81a9dfc0c4571b7664127","slug":"goods-vehicle-falls-into-stream-in-karnataka-killing-9-labourers-injuring-8-others","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka Accident News: बेलगावी में माल वाहन नाले में गिरा, नौ श्रमिकों की मौत, आठ अन्य घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka Accident News: बेलगावी में माल वाहन नाले में गिरा, नौ श्रमिकों की मौत, आठ अन्य घायल
Sun, 26 Jun 2022 02:06 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, बेलगावी
पीटीआई, बेलगावी
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 26 Jun 2022 02:06 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ा। इन श्रमिकों को माल वाहन में बैठाकर ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के बेलगावी के समीप में आज सुबह एक माल वाहन नाले में जा गिरा। हादसे में नौ श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ा। इन श्रमिकों को माल वाहन में बैठाकर ले जाया जा रहा था। गोकक तालुका के अक्कटंगियारा हला गांव के रहने वाले ये मजदूर बेलगावी जा रहे थे। उसी दौरान माल वाहन बेलगावी के समीप कानाबारगी गांव में बेल्लारी नाले में गिर गया।
विज्ञापन
बताया गया है कि चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था। हादसे में आठ लोग घायल हो गए और एक मजदूर की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ितों को निकाला। पुलिस आयुक्त बोरलिंगैया ने हादसे में जान गंवाने वालों के शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन