{"_id":"67fdef336e71edcd8e0cff76","slug":"goods-train-wagons-derail-in-belagavi-services-disrupted-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Train Derail: बेलगावी में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, रेल सेवाएं बाधित; रूट बहाली का काम तेजी से जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Train Derail: बेलगावी में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, रेल सेवाएं बाधित; रूट बहाली का काम तेजी से जारी
Tue, 15 Apr 2025 11:01 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलगावी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलगावी
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 15 Apr 2025 11:01 AM IST
सार
दुर्घटना बेलगावी में कांग्रेस रोड पर मिलिट्री महादेव मंदिर के सामने ट्रैक पर हुई। मालगाड़ी महाराष्ट्र के मिराज की ओर जा रही थी। ट्रैक की बहाली का काम जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में मंगलवार सुबह मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए। इस वजह रेल सेवाएं बाधित हुई हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह बेलगावी रेलवे स्टेशन में प्रवेश करते समय एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे इस मार्ग पर रेल सेवाएं बाधित हो गईं। फिलहाल किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मिराज की ओर जा रही थी मालगाड़ी
दुर्घटना बेलगावी में कांग्रेस रोड पर मिलिट्री महादेव मंदिर के सामने ट्रैक पर हुई। मालगाड़ी महाराष्ट्र के मिराज की ओर जा रही थी। दक्षिण पश्चिम रेलवे की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि रूट बहाली के प्रयासों में तेजी लाने के लिए हुबली से एक दुर्घटना राहत ट्रेन को घटनास्थल पर भेजा गया है। संबंधित स्टेशनों पर प्रभावित यात्रियों के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
बेलगावी रेलवे पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया
बयान में कहा गया, 'दक्षिण पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। ट्रैक की बहाली का काम जारी है।' ट्रेन सेवाओं में किसी भी तरह के बदलाव के बारे में सूचित किया जाएगा। इस बीच बेलगावी रेलवे पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और जांच कर रही है।
विज्ञापन