फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Good news of october 27 it is about WhatsApp and Pradhan Mantri Awas Yojna

खुशखबरः व्हाट्सएप यूजर्स के लिए खुशखबरी समेत वो प्रमुख खबरें जो कर देंगी आपको खुश

Sat, 27 Oct 2018 05:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 27 Oct 2018 05:26 PM IST
विज्ञापन
Good news of october 27 it is about WhatsApp and Pradhan Mantri Awas Yojna
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

व्हाट्सएप ने अब आपकी चैटिंग को और भी ज्यादा मजेदार बनाने के लिए एक जबरदस्त अपडेट किया है। इस अपडेट के साथ आप अब अपने फ्रैंड्स और फैमिली को फेसबुक की तरह ही इस पर भी स्टीकर्स भेज सकते हैं।

विज्ञापन


ये स्टीकर्स आईओएस और एंड्रॉयड दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं। एक बार इसे डाउनलोड कर लेने पर आप इसे ऑफलाइन भी यूज कर सकते हैं। व्हाट्सएप के इस नए स्टीकर्स फीचर में आपको 12 स्टीकर्स का एक पैक मिलेगा। आप अपने हिसाब से ढ़ेर सारे पैक में से अपना पसंदीदा पैक डाउनलोड कर सकते हैं। व्हाट्सएप ने इस फीचर को यूज करने के लिए एक अलग स्टीकर्स स्टोर दिया है।

विज्ञापन

सतलुज नदी को मिला नेशनल वाटर वे का दर्जा, शुरू होगी परिवहन सुविधा

हिमाचल प्रदेश में बह रही सतलुज नदी को भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) ने नेशनल वाटर वे घोषित कर दिया है। अब राज्य की ये नदी देश की उन 111 नदियों में शामिल हो गई है, जिन्हें नेशनल वाटर वे का दर्जा मिला है। हिमाचल के 156 और पंजाब के 162 किलोमीटर क्षेत्र में बहने वाली सतलुज के हिस्से को नेशनल वाटर वे में शामिल किया गया है। यानी कुल 318 किलोमीटर दायरा इसमें शामिल होगा।

सतलुज के नेशनल वाटर वे घोषित होने के बाद केंद्र इसके लिए पॉलिसी तैयार कर परिवहन सेवाएं शुरू करेगी। साथ ही आपातकाल में पानी के इस रास्ते का प्रयोग किया जा सकेगा। इससे जहां भाखड़ा से सीधे बिलासपुर के सलापड़ पहुंचा जा सकेगा, वहीं कोलडैम से होते हुए सुन्नी तक जलमार्ग खुल जाएगा।

खुले में शौच मुक्त बनने की राह पर राजौरी

एक अच्छी तस्वीर राजौरी में देखने को मिली है जो पीएम मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने की कोशिश का एक नजारा पेश कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन और हर घर में शौचालय के सपने को साकार करने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है।

राजोरी जिले को खुले में शौच मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन ने पूरा जोर लगा दिया है। इसके लिए हर घर में शौचालय निर्माण का काम चल रहा है..जिसका नतीजा ये हुआ है कि 98500 लोगों के घर में शौचायल बनाए जा चुके हैं।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने किया लोगों को खुश

ऐसी ही अच्छी तस्वीर कठुआ से भी आई है। जहां पीएम मोदी की एक दूसरी योजना को बढ़ावा मिल रहा है जो है प्रधानमंत्री आवास योजना। इस योजना के तहत कठुआ के बरनोती में गरीब लोगों को उनके खुद के घरों की सौगात दी जा रही है। जो लोग कच्चे घरों में रहने को मजबूर हैं उनके घरों को पक्के घरों में तब्दील किया जा रहा है।

इस योजना के तहत उन लोगों को भी घर मुहैया कराने की योजना है जो इस योजना के लाभार्थियों की लिस्ट में नहीं है उनका भी ब्योरा बनाकार इस उन्हें उनके घर दिए जाएंगे। बता दें की प्रधानमंत्री आवास योजना का मकसद 2022 तक सभी लोगों को उनके पक्के घर दिलाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed