फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Good news of october 24 it is about pm modi Seoul Peace Prize, Karwa Chauth 2018 and Wrestling

खुशखबरः दुनिया में फिर बजा पीएम मोदी का डंका समेत वो प्रमुख खबरें जो कर देंगी आपको खुश

Wed, 24 Oct 2018 03:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 24 Oct 2018 03:51 PM IST
विज्ञापन
Good news of october 24 it is about pm modi Seoul Peace Prize, Karwa Chauth 2018 and Wrestling
प्रतीकात्मक तस्वीर

सबसे पहली अच्छी खबर ये है कि पीएम नरेंद्र मोदी का दुनिया में एक बार फिर से डंका बजा है। 'चैंपियंस ऑफ अर्थ' के खिताब के बाद अब पीएम नरेंद्र मोदी को वैश्विक अर्थव्यवस्था में योगदान के लिए एक और सम्मान से नवाजा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दक्षिण कोरिया की सरकार ने बड़े सम्मान दिया गया है। पीएम मोदी को इस साल का सियोल शांति पुरस्कार दिया गया है। पीएम मोदी को मोदीनॉमिक्स के जरिए भारत और दुनिया में अमीरों और गरीबों के बीच की खाई को कम करने के लिए इस सम्मान के लिए चुना गया है। फाउंडेशन ने वैश्विक शांति, मानव विकास में योगदान और लोकतंत्र को और मजबूत करने के लिए उठाए गए पीएम के कदमों की भी सराहना की है।

विज्ञापन

मतदान केंद्र तक जाएंगे दिव्यांगों के वाहन

अगली अच्छी खबर ये हैं कि पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को देखते हुए दिव्यांगों को मतदान के दौरान कोई परेशानी ना हो इसके लिए चुनाव आयोग ने खास तैयारियां की हैं। दिव्यांगों को किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो इसके लिए उनका तीन पहिया वाहन अब सीधे मतदान कक्ष तक ले जाने की व्यवस्था की जा रही है। जिन केंद्रों पर रैंप नहीं है वहां रैम्प बनाए जा रहे हैं।

दिव्यांगों के लिए अलग से मतदान पर्ची छपवाई जाएगी। जिसे लेकर वो बिना लाइन में लगे सीधे मतदान केंद्र तक जा सकते हैं। नेत्रहीन मतदाताओं के लिए पहली बार ब्रेललिपि में पर्ची दी जाएगी। जिससे वे छूकर अपने बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। जिले में ऐसे नेत्रहीन मतदाताओं के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है जो ब्रेललिपि जानते हैं। इसके आधार पर पर्ची तैयार कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

करवा चौथ पर महिला कैदियों के लिए तोहफा

अपनी अनूठी पहलों के लिए सुर्खियों में रहने वाले हिमाचल जेल विभाग ने इस करवा चौथ पर महिला कैदियों को सरगी के साथ एक और तोहफा देने की तैयारी की है।हिमाचल समेत देश में पहली बार ऐसा होगा कि जेल में बंद महिला कैदी करवा चौथ की रात चांद देखने के बाद जेल वार्ता सॉफ्टवेयर की मदद से पतियों के भी दीदार कर सकेंगी। इसके लिए उनके पतियों को जेल विभाग को आवेदन करना होगा। जेल मुख्यालय ने इस संबंध में सूबे के सभी जेल अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि अगर उनके पास रात में जेल वार्ता के जरिये बातचीत करने के लिए आवेदन आएं तो उन्हें स्वीकार करें।


 
विज्ञापन

J&K : कुश्ती से खेल को बढ़ावा देने की पहल

अगली अच्छी खबर ये है कि जम्मू- कश्मीर में खेल को प्रोत्साहन देने के लिए कठुआ की पंचायत ने कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया है। कुश्ती की इस प्रतियोंगिता लड़कियां भी हिस्सा ले रही हैं और अपना दम दिखा रही हैं। ये पहल लड़कियों को अपना हुनर दिखाने के लिए एक मंच दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed