{"_id":"5c349e3cbdec2257022f9f2a","slug":"good-news-khushkhabar-about-pf-accounts-and-other-positive-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: पीएफ खाते में आएगी बड़ी रकम के साथ आपके मतलब की और भी खबरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
खुशखबर: पीएफ खाते में आएगी बड़ी रकम के साथ आपके मतलब की और भी खबरें
Tue, 08 Jan 2019 06:27 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 08 Jan 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार जल्द ही नौकरीपेशा लोगों के पीएफ खाते में बड़ी रकम डालने की तैयारी कर रही है। इसी महीने के आखिरी हफ्ते में ईपीएफओ पीएफ खाताधारकों को केंद्र सरकार के अनुदान को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है। इस फैसले का सीधा असर नौकरीपेशा लोगों को रिटायरमेंट पर मिलने वाले पीएफ फंड पर पड़ेगा। सूत्रों के अनुसार, मोदी सरकार कर्मचारी भविष्य निधि की ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने के साथ साथ उनमें अपनी तरफ से अनुदान देने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
एसिड अटैक सर्वाइवर्स को फ्री में एजुकेशन
इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी ने उन छात्रों के लिए अच्छी पहल की है जो एसिट अटैक की शिकार हुई हों। जहां इग्नू ने लखनऊ के क्षेत्रीय केंद्र में शीरोज कैफे में काम कर रही 10 एसिड अटैक सर्वाइवर्स की पढ़ाई की जिम्मेदारी ली है। इन सभी को मुफ्त शिक्षा देने का फैसला किया गया है। यूनिवर्सिटी उन्हें 'फूड एंड न्यूट्रिशन प्रोग्राम' में 6 महीने का सर्टिफिकेट कोर्स में एडमिशन देगी। इस कोर्स में सभी छात्राएं खाद्य पदार्थों में मिलावट, उपभोक्ता के अधिकारों, कीमत की जानकारी के बारे में पढ़ाई करेंगी।
विज्ञापन
81 साल की उम्र नारायण साहू कर रहे पीएचडी
कहा जाता है कि पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती और ये बात साबित कर रहे हैं 81 साल के बुजुर्ग नारायण साहू जो उम्र के इस पढ़ाव पर आकर पीएचडी कर रहे हैं वो भी बकायदा विश्वविद्यालय से। साथ ही बता दें कि ये बुजुर्ग को कोई आम शख्स नहीं हैं बल्कि ये एक बार सांसद और दो मर्तबा विधायक रह चुके हैं। ओडिशा के रहने वाले पूर्व सांसद और पूर्व विधायक नारायण साहू भुवनेश्वर के उत्कल विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहे हैं। जो राजनिती छोड़ चुके हैं और अपना पूरा ध्यान पढ़ाई करने में लगा रहे हैं।
विज्ञापन
पलक शर्मा के सिर सजा मनाली विंटर क्वीन का ताज
बर्फ से लकदक मनाली की सर्द फिजाओं में चंबा की पलक शर्मा को विंटर क्वीन चुना गया। 28 सुंदरियों में कड़े मुकाबले के बाद विंटर क्वीन के नाम का एलान किया गया। मनाली में शरद सुंदरी का ताज पहनने वाली चंबा के दुर्गम सिंहुता क्षेत्र की पलक शर्मा मिस इंडिया का खिताब जीतना चाहती हैं। पलक ने कहा कि ये कॅरियर की शुरूआत है। अभी मंजिल दूर है। इसके लिए कड़ी मेहनत करेंगीं।