फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   good news : Khushkhabar about indian railway and other positive news 

खुशखबर : रेलवे स्टेशनों पर एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं के साथ आपके मतलब की और भी खबरें

Mon, 07 Jan 2019 05:33 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Mon, 07 Jan 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
good news : Khushkhabar about indian railway and other positive news 

भारत के 200 से अधिक रेलवे स्टेशनों को एयरपोर्ट जैसी सुरक्षा मिलने वाली है। ऐसा होने से प्लेटफॉर्म जाने से पहले यात्रियों की चेकिंग की जाएगी। रैंडम चेकिंग वाले इस नए सिस्टम की सेवा सबसे पहले उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और कर्नाटक के हुबली रेलवे स्टेशनों में प्रदान की जाएगी। इस चेकिंग सिस्टम में रियल टाइम फेस रिकग्निशन सॉफ्टवेयर भी होगा, ताकि ज्ञात अपराधियों के प्रति आरपीएफ को सतर्क किया जा सके। इसके बाद हवाई यात्रियों की तरह रेलयात्रियों को भी ट्रेन खुलने के समय से 20 मिनट पहले स्टेशन पहुंचना होगा। एयरपोर्ट की ही तरह तय समयसीमा के पहले ही यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश की अनुमति होगी।

विज्ञापन


भारतीय रेलवे बनाएगा अनोखा पुल

इसी के साथ एक और अच्छी खबर भारतीय रेलवे की ओर से ही आई है। अब भारतीय रेलवे अब जल्द ही रामेश्वरम को मुख्य भूमि भारत से जोड़ने वाला देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है साथ ही ये वीडियो भी शेयर किया है। ये पुल 104 साल पुराने मौजूदा पम्बन ब्रिज की जगह लेगा।  नए पुल को इस तकनीक से बनाया जाएगा कि उसका एक हिस्सा बीच से लिफ्ट की तरह ऊपर उठ जाए और जहाजों के आने-जाने के लिए रास्ता दे सके। इसलिए इसका नाम वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज रखा गया है। जहाजों के गुजर जाने के बाद पुल का वो हिस्सा फिर से अपनी जगह पर आ जाएगा और ट्रेनें वहां से गुजर सकेंगी।
विज्ञापन


भारत का दुनिया में डंका

भारत में हल्के वाहनों का बाजार तेजी से बढ़ा है। यहीं वजह है कि साल 2018 में हल्के वाहनों के बाजार में भारत दुनिया के टॉप-5 देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है। आईएचएस मार्केट फर्म की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय बाजार में करीब 8.6 फीसद की बढ़ोतरी हुई है, जहां 40 लाख यूनिट्स का व्यापार हुआ है। भारत ने टॉप-5 में चौथे स्थान पर कब्जा जमाया है, भारतीय बाजार में 8.6 फीसद की ग्रोथ रेट दर्ज की गई है। 2017 में यह ग्रोथ 8.2 फीसद थी। भारत के लिए ये आकड़ा इस मायने में भी अहम है क्योंकि साल 2018 में फाइनेंस और इंश्योरेंस कॉस्ट का बढ़ना और फ्यूल की कीमतों में चढ़ाव-उतार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इंडिया ने रचा इतिहास

टीम इंडिया ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सोमवार को सिडनी में खेला गया चौथा और आखिरी टेस्ट ड्रॉ हुआ और विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने 2-1 से सीरीज जीतकर ऑस्ट्रेलिया में इतिहास पलट दिया। टीम इंडिया 1947 से ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर रही है, लेकिन वो इससे पहले कभी टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब नहीं हुई। ये पहला मौका है जब भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर टेस्ट सीरीज जीती है।इसी के साथ भारत 71 साल में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाला पहला एशियाई देश भी बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed