{"_id":"64c90ebabda682bd5e0a5cd3","slug":"good-news-for-railway-passengers-rajasthan-assembly-elections-55-railway-stations-will-get-gift-from-pm-modi-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, 55 रेलवे स्टेशनों को मिलेगी सौगात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, 55 रेलवे स्टेशनों को मिलेगी सौगात
Tue, 01 Aug 2023 07:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 01 Aug 2023 07:25 PM IST
सार
रेलवे के अफसरों का कहना है कि इन स्टेशनों के पुनरुद्धार कार्य के तहत यहां यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बिल्डिंगों की दशा सुधारी जाएगी, इसके तहत इन स्टेशनों पर एस्केलेटर से लेकर तमाम आधुनिक सुविधाओं को जुटाया जाएगा।
विज्ञापन
पीएम मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान के रेल यात्रियों को बड़ी सुविधा देने जा रही है। केंद्र सरकार ने आजादी के अमृतकाल में राजस्थान के 82 रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित करने का फैसला लिया है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इन स्टेशनों का विकास किया जाएगा। 6 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी 55 स्टेशनों का वर्चुअली शिलान्यास करेंगे। इन स्टेशनों का कायाकल्प हो जाने से राजस्थान का रेलवे ढांचा मजबूत होगा। इससे पहले ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत राज्य के कुछ बड़े स्टेशनों के रिनोवेशन का काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
रेलवे के अफसरों का कहना है कि इन स्टेशनों के पुनरुद्धार कार्य के तहत यहां यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बिल्डिंगों की दशा सुधारी जाएगी, इसके तहत इन स्टेशनों पर एस्केलेटर से लेकर तमाम आधुनिक सुविधाओं को जुटाया जाएगा। स्टेशनों के पुनरुद्धार के दौरान इन बिल्डिंगों को भव्य बनाने के साथ ही इलाके की हैरिटेज और सांस्कृतिक झलक भी यहां दिखाई जाएगी। रेल मंत्रालय का प्रयास है कि यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं।
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी का कहना है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 6 अगस्त को वर्चुअली 55 रेलवे स्टेशनों का शिलान्यास करेंगे। पीएम 6 अगस्त को जिन स्टेशनों के पुनरुद्धार का शिलान्यास करेंगे उनमें जयपुर मंडल का अलवर, बांदीकुई, जयपुर, गांधीनगर, फुलेरा जंक्शन, नरेना, आसलपुर, जोबनेर, सीकर और रींगस शामिल हैं।
विज्ञापन
वहीं, आगरा मंडल का खेरली, कोटा मंडल का बारां, छबड़ा गुगोर, भरतपुर, बयाना, भवानी मंडी, हिंडौन सिटी, श्री महावीरजी, कोटा डकनिया तलाव, रामगंजमंडी जंक्शन, सवाई माधोपुर जंक्शन और गंगापुर सिटी शामिल है। इनके अलावा अजमेर रेल मंडल का डूंगरपुर, सोजत रोड़, मारवाड जंक्शन, फालना, भीलवाड़ा, बीजानगर,पिंड़वाड़ा, मावली जंक्शन, राणाप्रतापनगर और कपासन शामिल है।
इसके अलावा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बीकानेर मंडल के लालगढ़ जंक्शन, चूरू, सादुलपुर, रतनगढ़ जंक्शन, श्रीगंगानगर, सूरतगढ़ और हनुमानगढ़ स्टेशनों को शामिल किया गया है. वहीं जोधपुर मंडल से बालोतरा, बाड़मेर, नोखा, देशनोक, जैसलमेर, रामदेवरा, जोधपुर, फलौदी जंक्शन, गोटन, डीडवाना, डेगाना, नागौर, रैण, मेड़तारोड़ जंक्शन, सुजानगढ़ शामिल हैं। इनके अलावा रतलाम मंडल का चंदेरिया रेलवे स्टेशन भी इस सूची में शामिल हैं।