{"_id":"66d96134b0da7a820804a4ce","slug":"good-news-for-farmers-18th-installment-of-kisan-samman-nidhi-will-come-before-diwali-govt-has-made-plan-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के लिए अच्छी खबर: दिवाली से पहले मिल जाएगी किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त; मोदी सरकार ने की तैयारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
किसानों के लिए अच्छी खबर: दिवाली से पहले मिल जाएगी किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त; मोदी सरकार ने की तैयारी
Thu, 05 Sep 2024 01:23 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 05 Sep 2024 01:23 PM IST
सार
कृषि मंत्रालय दिवाली से पहले लाभार्थी किसानों को सम्मान निधि देने जा रहा है। इसके लिए मंत्रालय ने किसानों को अपना केवाईसी कराने को कहा है। कृषि मंत्रालय के अधिकारियों ने इस संबंध में गुरुवार को देश के सभी कृषि अधिकारियों को संबंधित महकमे के माध्यम से निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
किसान निधि।
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त इस बार दीपावली से पहले आने वाली है। इसके लिए केंद्र सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। किसानों को इसका लाभ लेने के लिए केंद्र सरकार ने कृषि अधिकारयों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके तहत इस महीने में सभी लाभार्थी किसानों को केवाईसी कराने के लिए कहा गया है। कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक इससे पहले की किस्त में देश के तकरीबन नौ करोड़ किसानों के खाते में सम्मान निधि पहुंची थी।
विज्ञापन
कृषि मंत्रालय दिवाली से पहले लाभार्थी किसानों को सम्मान निधि देने जा रहा है। इसके लिए मंत्रालय ने किसानों को अपना केवाईसी कराने को कहा है। कृषि मंत्रालय के अधिकारियों ने इस संबंध में गुरुवार को देश के सभी कृषि अधिकारियों को संबंधित महकमे के माध्यम से निर्देश जारी किए हैं। जानकारी के मुताबिक अभी भी देश के बहुत से लाभार्थी किसानों ने अपनी केवाईसी नहीं कराई है। इसलिए केंद्र सरकार जल्द से जल्द सभी किसानों को इसका लाभ उठाने के लिए जरूरी दिशा निर्देशों का पालन करने को कहा है। आदेश के मुताबिक सभी किसानों को किसान मित्र समेत अन्य महत्वपूर्ण चैनलों के माध्यम से इस जानकारी को साझा किया जा सके।
विज्ञापन
कृषि मंत्रालय में संयुक्त निदेशक डीपी सिंह कहते हैं कि किसानों को 18वीं किस्त के लिए ज्यादा दिन इंतजार नहीं करना पड़ेगा। लेकिन इस योजना का लाभ उन किसानों को मिलेगा जिन्होंने अपनी केवाईसी पूरी कर ली है। ई-केवाईसी न करने वाले किसानों को 18वीं किस्त नहीं मिल सकेगी। इसलिए सभी लाभार्थी किसानों को बहुत जल्द ई-केवाईसी पूरी कराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि मंत्रालय के मुताबिक अभी बहुत से किसानों को यह प्रक्रिया पूरी करनी है। इस प्रक्रिया के तय समय में पूरा होते ही किसान सम्मान निधि जारी की जाएगी।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने किसान सम्मान निधि के तहत अब तक 17 किस्तें जारी की हैं। 17वीं किस्त के लिए 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की निधि जारी की थी। इस दौरान 9 करोड़ से अधिक किसानों ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाया था। इससे पहले 16वीं किस्त के दौरान केंद्र सरकार ने 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक की निधि जारी की थी। यह योजना केंद्र सरकार ने 2019 में शुरू की थी। जिसके तहत किसानों को हर वर्ष छह हजार रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं।