{"_id":"5c22aafbbdec2256a03b6ac4","slug":"good-news-for-civil-services-exam-aspirants-age-limit-will-not-be-decreased","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासनिक सेवा परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, नहीं घटेगी अधिकतम आयु सीमा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रशासनिक सेवा परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, नहीं घटेगी अधिकतम आयु सीमा
Wed, 26 Dec 2018 03:41 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Wed, 26 Dec 2018 03:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने प्रशासनिक सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा कम करने की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया। सिंह ने कहा, ‘सरकार ने प्रशासनिक सेवा परीक्षा के लिए पात्रता के आयु मानदंड में बदलाव के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। ऐसी रिपोर्ट्स और अटकलों पर अब विराम लग जाना चाहिए।’
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले नीति आयोग ने प्रशासनिक सेवा परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु कम करने की सिफारिश की थी। आयोग ने कहा था कि प्रशासनिक सेवा में सामान्य वर्ग के प्रतियोगियों के लिए वर्तमान अधिकतम आयु 32 वर्ष से घटाकर 27 वर्ष कर दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
आयुसीमा को घटाने को लेकर दिए सुझाव में नीति आयोग का कहना था कि इसे वर्ष 2022-23 तक लागू कर दिया जाना चाहिए। इतना ही नहीं, आयोग ने यह भी सुझाव दिया है कि सभी प्रशासनिक सेवाओं के लिए सिर्फ एक ही परीक्षा होनी चाहिए।
विज्ञापन