फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Good news: AmarUjala.com has brought good news for you

खुशखबर : अमर उजाला डॉट कॉम लाया है आपके काम की खबर

Thu, 23 Aug 2018 03:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Aug 2018 03:59 AM IST
विज्ञापन
Good news: AmarUjala.com has brought good news for you
खबर जो आपको कर दे खुश।

अमर उजाला डॉट कॉम ने सिर्फ और सिर्फ आपके लिए शुरू किया है सकारात्मक खबरों का नया पिटारा, जहां हम रोज बात करेंगे आपके फायदे की बात, आपके मुनाफे की। आपको देश-दुनिया से जुड़ी हर जानकारी बताएंगे जो आपके लिए होगा फायदे का सौदा। आप जुड़िये हमारी नई पहल से जहां सीधे आपसे सरोकार करती हमारी सकारात्मक खबरें कराएंगी आपका फायदा।

विज्ञापन


आजकल कैशबैक ऑफर की दुनिया में हम बताएंगे कि कैसे आपको सीधे तौर पर सरकार और सरकार से जुड़ी योजनाओं से लाभ मिल सकता है। तो स्वागत है आपकी हमारी नई पहल से... आपके प्यार और स्नेह का आकांक्षी हमारा अमर उजाला डॉट कॉम परिवार।   

विज्ञापन

नॉटिंघम में भारत की शानदार जीत, मेजबान इंग्लैंड को 203 रन से रौंदा

Good news: AmarUjala.com has brought good news for you
नॉटिंघम में तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने मेजबान इंग्लैंड को 203 रन से हराया।

आज की पहली अच्छी खबर क्रिकेट की दुनिया से है। भारत और इंग्लैंड के बीच ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टेस्ट में भारत ने मेजबान इंग्लैंड को 203 रन से हरा दिया। तीसरे टेस्ट के 5वें दिन इंग्लैंड का संघर्ष केवल17 गेंद तक ही चल पाया और 521 रन के विशाल लक्ष्य के सामने इंग्लैंड की पूरी पारी 317 रन पर सिमट गई। मैच की दूसरी पारी में भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल पांच विकेट चटकाए। वहीं इशांत को 2 और हार्दिक, शमी और अश्विन ने 1-1 विकेट लिया।

एशियन गेम्स : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत, हांगकांग को 26-0 से हराया

Good news: AmarUjala.com has brought good news for you
एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत।

एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। बुधवार को हुए पूल मैच में टीम इंडिया ने हॉन्ग कॉन्ग को 26-0 के अंतर से बुरी तरह हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने अपनी पिछली सबसे बड़ी जीत के आंकड़े 17-0 को भी तोड़ दिया। इस मैच में भारत शुरुआत से ही हावी था।

बता दें कि इससे पहले टीम ने 18वें एशियाई खेलों में अपने अभियान का शानदार आगाज किया था। पहले ही मुकाबले में टीम इंडिया ने मेजबान इंडोनेशिया को 17-0 से रौंद कर रख दिया था। यह भारत की एशियाड में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। मैच में भारत के 9 से ज्यादा खिलाड़ियों ने गोल किए। भारतीय हॉकी के इतिहास में 86 साल बाद यह मौका आया है, जब उसने इतनी बड़ी जीत हासिल की है।

एशियाई खेल : महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में राही ने जीता स्वर्ण
भारत की युवा महिला निशानेबाज राही जीवन सारनाबोत ने 18वें एशियाई खेलों के चौथे दिन बुधवार को 25 मिटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। राही ने बेहद रोचक मुकाबले में थाईलैंड की नापशावान को शूटऑफ में 3-2 से हराया। दोनों खिलाड़ियों का स्कोर 34-34 से बराबर था। इसके बाद दो शूटऑफ में विजेता का फैसला निकला। राही एशियाई खेलों में निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं। यह राही का इस स्पर्धा में पहला स्वर्ण पदक है।

विज्ञापन

ऑनलाइन कर सकेंगे जेईई की तैयारी, मुफ्त में मिलेगी ऑनलाइन क्लासेस

Good news: AmarUjala.com has brought good news for you

जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) की तैयारी करने वाले बच्चों के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय एक बड़ा तोहफा लेकर आने की तैयारी में है। जेईई की तैयारी करने वाले बच्चे को अब कोचिंग के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे क्योंकि अब सभी विषयों की पढ़ाई खुद पोर्टल पर जाकर आईआईटी प्रोफेसरों की वीडियो ट्यूटोरियल से कर सकेंगे।

आईआईटी काउंसिल की बैठक के बाद केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि पोर्टल पर बच्चे न सिर्फ इन लेक्चर्स को देख सकेंगे, बल्कि प्रैक्टिस भी कर सकेंगे। ये सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी। इससे आने वाले सालों में बच्चे जेईई की तैयारी ऑनलाइन कर सकेंगे और उन्हें कोचिंग सेंटर में भारी-भरकम फीस नहीं भरनी पड़ेगी।

 

अब नया रायपुर 'अटल नगर' के नाम से जाना जाएगा

Good news: AmarUjala.com has brought good news for you
Atal ji tribute

देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में अब छत्तीसगढ़ की राजधानी स्मार्ट सिटी नया रायपुर का नाम, अटल नगर रखने का फैसला लिया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति को चिरस्थाई बनाने के लिए राज्य कैबिनेट ने कई निर्णय लिए हैं।

इसके तहत नया रायपुर और सभी जिला मुख्यालयों में अटल जी की प्रतिमा भी लगाई जाएगी। साथ ही बता दें कि अटल जी ने पोखरण विस्फोट कराया था और उनकी याद में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की एक बटालियन का नाम पोखरण बटालियन रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed