खुशखबर : डिजिटल दुनिया में अमर उजाला डॉट कॉम लाया है आपके काम की खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला डॉट कॉम ने सिर्फ और सिर्फ आपके लिए शुरू किया है सकारात्मक खबरों का नया पिटारा, जहां हम रोज बात करेंगे आपके फायदे की बात, आपके मुनाफे की। आपको देश-दुनिया से जुड़ी हर जानकारी बताएंगे जो आपके लिए होगा फायदे का सौदा। आप जुड़िये हमारी नई पहल से जहां सीधे आपसे सरोकार करती हमारी सकारात्मक खबरें कराएंगी आपका फायदा।
आजकल कैशबैक ऑफर की दुनिया में हम बताएंगे कि कैसे आपको सीधे तौर पर सरकार और सरकार से जुड़ी योजनाओं से लाभ मिल सकता है। तो स्वागत है आपकी हमारी नई पहल से... आपके प्यार और स्नेह का आकांक्षी हमारा अमर उजाला डॉट कॉम परिवार।
देश नहीं विदेश से भी मिल रहा अटल जी को सम्मान
देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भले ही हमारे बीच नहीं रहे हों, लेकिन उनके जाने के बाद भी उनकी चमक विदेशों तक में दिखाई दे रही है। बात करें मॉरीशस की तो यहां वाजपेयी जी के सम्मान में देश के सभी सरकारी भवनों में मॉरीशस और भारत के राष्ट्र ध्वज आधे झुके रहे।
तो वहीं अब अच्छी खबर ये है कि मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने वाजपेयी जी के सम्मान में साइबर टावर को अटल बिहारी वाजपेयी टावर नाम देने का ऐलान किया है। मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुई में वर्ल्ड हिन्दी कॉन्फ्रेंस के मौके पर प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने इसकी घोषणा की है।
आपका सिम कार्ड होगा और सुरक्षित, आधार में अब 'लाइव फेस' सुविधा
आज की दूसरी अच्छी खबर अब आपके सिम और सिम की सिक्योरिटी से जुड़ी है। यूआइडीएआइ ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए पहचान के वेरिफिकेश में चेहरा मिलाने यानी फेस रिकॉग्निशन की व्यवस्था सिलसिलेवार तरीके से शुरू करने जा रही है। इसके लिए प्राधिकरण सभी मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ मिलकर 15 सितंबर से इस सुविधा को शुरू कर रहा है।
यूआईडीएआई ने कहा कि ये कदम फिंगरप्रिंट में गड़बड़ी की संभावना रोकने या उसकी क्लोनिंग रोकने के लिए उठाया गया है। इससे मोबाइल सिम जारी करने और उसे एक्टिव करने की ऑडिट प्रक्रिया और सुरक्षा को मजबूत किया जा सकेगा।
भारतीय करेंसी में लौटेगी मजबूती!, सरकार ने जताई बड़ी उम्मीद
अगली अच्छी खबर हमारी करेंसी को लेकर है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट जल्द थम सकती है। आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग का कहना है कि अगस्त महीने में विदेशी निवेशकों की ओर से निवेश के चलते भारतीय रुपये में मजबूती लौटने की उम्मीद है। इसी महीने रुपया फिर से 68-69 प्रति डॉलर पर टिक सकता है।
आपको बता दें कि पिछले हफ्ते रुपये में जोरदार गिरावट का सिलसिला देखने को मिला। एशिया की सभी मुद्राओं में रुपये का प्रदर्शन हाल के समय में सबसे खराब रहा है। रुपया 70 प्रति डॉलर के ऊपर पहुंच गया है। लेकिन अब रुपये की स्थिति में सुधार की बड़ी उम्मीद जताई गई है।
तीन साल की बच्ची पी. संजना का तीरंदाजी में कमाल, साढ़े तीन घंटे में छोड़े 1,111 तीर
अगली अच्छी खबर एक नन्ही परी से जुड़ी है, जिसे जानकर हर कोई हैरान हो रहा है। चेन्नई की रहने वाली एक तीन साल की बच्ची संजना ने तीरंदाजी में कमाल दिखाते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए बड़ा कारनामा कर दिखाया है। संजना ने साढ़े तीन घंटे में आठ मीटर दूर लगाए गए लक्ष्य पर कुल 1,111 तीर चलाकर सबको चौंका दिया।
आश्चर्य करने वाली बात है कि वो ज्यादातर निशाने में खरी उतरी। एलकेजी में पढ़ने वाली पी. संजना का सपना कि वो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीते।