{"_id":"5c013131bdec224160711649","slug":"good-news-about-metro-will-begin-between-noida-greno-and-supreme-court-on-neet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नोएडा-ग्रेनो से दिल्ली आना-जाना होगा आसान और सरकार ने दी जम्मू-कश्मीर को एक और सौगात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नोएडा-ग्रेनो से दिल्ली आना-जाना होगा आसान और सरकार ने दी जम्मू-कश्मीर को एक और सौगात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 30 Nov 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब दिल्ली आना-जाना होगा आसान, जल्द नोएडा-ग्रेनो के बीच शुरू होगी मेट्रो
सबसे बड़ी खुशखबरी है नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच सफर करने वालों के लिए, जिनके लिए दिल्ली आना जाना ज्यादा आसान हो जाएगा। और सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो 25 दिसंबर को एक्वा लाइन मेट्रो शुरू भी कर दी जाएगी। लोगों की सहूलियात के लिए अहम रोल अदा करने वाली इस मेट्रो का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उद्घाटन करेंगे।
हालांकि, अभी औपचारिक घोषणा होना बाकी है। दरअसल 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन है और सरकार वाजपेयी जी के जन्मदिन पर नोएडा के लोगों को मेट्रो का तोहफा देना चाहती है, इसलिए खासतौर से इस दिन का चयन किया गया है।

मेट्रो स्मार्टकार्ड होल्डर्स के लिए खुशखबरी, DTC बस और क्लस्टर बसों में मिलेगा 10% डिस्काउंट
अब दिल्ली मेट्रो के स्मार्टकार्ड होल्डर्स के लिए केजरीवाल सरकार ने अच्छी खबर दी है। दरअसल 1 दिसंबर से स्मार्ट कार्ड होल्डर्स को अपने स्मार्टकार्ड के साथ खास सुविधा मिल रही है। दिल्ली मेट्रो के स्मार्टकार्ड होल्डर्स को डीटीसी की बस और क्लस्टर बसों में 10 फीसदी डिस्काउंट मिलेगा। जी हां अगर आप डीटीसी बसों में दिल्ली मेट्रो के स्मार्ट कार्ड से टिकट का भुगतान करते हैं तो आप किराए में 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलने के हकदार होंगे। दिल्ली सरकार ने लोगों को ये तोहफा देते हुए डीटीसी की एसी, नॉन एसी बसों के किराए में 10 प्रतिशत छूट देने का फैसला किया। लेकिन आपको बता दें कि ये छूट एनसीआर रूट की बसों में नहीं मिलेंगी।
सरकार ने दी जम्मू-कश्मीर को एक और सौगात
केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है। राज्य में रेल कनेक्टिविटी को विस्तार देते हुए रेलवे ने उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक को सीमांत जिले कुपवाड़ा तक मंजूरी दे दी है। यानी जो सेवा अभी तक बारामूला तक ही थी वो सुविधा अब कुपवाड़ा तक यहां के लोगों को मिलेगी। दरअसल बारामूला से कुपवाड़ा तक रेल लिंक के विस्तार की मांग काफी समय से की जा रही थी।
हाल ही में बारामूला और कुपवाड़ा की यात्रा पर आए नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत के सामने राज्यपाल प्रशासन ने रेल लिंक की मांग की थी। और अब बहुत जल्द इस महत्वपूर्ण संपर्क परियोजना के आगे बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

अब 25 साल उम्र से ऊपर वाले छात्र भी दे सकेंगे NEET, फॉर्म भरने की तारीख भी 7 दिन बढ़ी
अब तक 25 साल से ज्यादा की उम्र हो जाने के कारण NEET यानी नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट में शामिल नहीं हो पाते थे। लेकिन अदालत ने फिलहाल 25 साल या उससे अधिक उम्र के छात्रों को नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में शामिल होने की इजाजत दे दी है। इस बाबत कोर्ट ने कहा कि आयु की ये सीमा अंडरग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए है।
हालांकि अदालत ने ये साफ किया कि मेडिकल कॉलेज में उनका दाखिला सीबीएसई के अधिकतम उम्र सीमा तय करने के फैसले की वैधता पर निर्भर करेगा। यही नहीं सर्वोच्च अदालत ने परीक्षा कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए को नीट के लिए फॉर्म भरने की आखिरी तारीख एक हफ्ते बढ़ाने का निर्देश दिया है। पहले फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 30 नवंबर तक की थी। बहरहाल ये परीक्षा 5 मई 2019 को कराई जाएगी।