खुशखबर : एेसी खबरें जिनसे होगा आपका सीधा फायदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काठगोदाम से देहरादून के बीच नई ट्रेन सेवा शुरू
देहरादून समेत उत्तराखंड को रेलवे ने नई सौगात दी है। काठगोदाम से देहरादून के बीच आखिरकार जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन को शनिवार को रेल भवन से रेल मंत्री पीयूष गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखा दी। काठगोदाम से चलने पर नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस का नंबर काठगोदाम से 12090 रहेगा, जबकि दून से काठगोदाम जाने पर 12089 होगा।
यह ट्रेन हफ्ते में पांच दिन- सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को चलेगी। नैनी-दून जनशताब्दी में ऑनलाइन टिकट रिजर्वेशन की सुविधा भी जल्द उपलब्ध होगी। अभी संचालित दून एक्सप्रेस की तुलना में यह ट्रेन करीब सवा घंटा पहले पहुंचाएगी।
दुनिया की सबसे महंगी चाय बनी भारत की गोल्डन नीडल्स नामक चाय
अरुणाचल प्रदेश की एक चाय की वैरायटी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। दरअसल गुवाहाटी में हो रहे एक टी ऑक्शन के दौरान गोल्डन नीडल्स नामक एक प्रकार की चाय 40 हजार प्रति किलो की हिसाब से बिकी है। गोल्डन नीडल्स नामक इस वैरायटी ने एक असम टी वैरियटी का रिकोर्ड तोड़ा है, जो पिछले महीने 39,001 प्रति किलोग्राम बिकी थी। बता दें कि गुवाहाटी की सबसे पुरानी दुकान आसाम टी ट्रेडर्स ने गोल्डन नीडल्स नामक इस चाय पत्ती को खरीदा है।
भारत की सुरक्षा होगी और मजबूत, नौसेना को मिलेंगे 111 हेलीकॉप्टर
भारत की सुरक्षा मजबूत होने वाली है। रक्षा मंत्रालय ने आर्मी और नौसेना के लिए बड़ी खरीदी को मंजूरी दी है। इसमें नौसेना के लिए 111 बहुउद्देशीय हेलिकॉप्टर और लगभग 150 आर्टिलरी गन सिस्टम खरीदे जाएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, हेलिकॉप्टर डील पर लगभग 21 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।
कुल 46 हजार करोड़ रुपये की खरीदी प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है, जिसमें यूएस के साथ 13,500 करोड़ की गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट डील भी शामिल है। इससे 24 मल्टी रोल वाले एमएच-60 रोमियो चॉपर्स खरीदे जाएंगे। सामरिक भागीदारी के तहत यह पहला प्रोजेक्ट मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस का है। इसका मुख्य उद्देश्य मेक इन इंडिया कार्यक्रम को आगे ले जाना है।
ज्यादा सुरक्षित हैं नए ईवीएम चिप वाले कार्ड
पैसों के लेन-देन को लेकर होने वाली फ्रॉड की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ये फ्रॉड सिर्फ ऑनलाइन ही नहीं, बल्कि एटीएम सेंटर से भी होते हैं, इसीलिए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों के अकाउंट को सेफ रखने के लिए चिप वाला एटीएम जारी कर रहा है।
बैंक की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि वह ईएमवी चिप वाला डेबिट कार्ड जारी कर रहा है। ये नए कार्ड पुराने मैजिस्ट्रिप (मैग्नेटिक) ATM कार्ड के मुकाबले ज्यादा सेफ है, EVM चिप वाले डेबिट या क्रेडिट कार्ड पर एक छोटी चिप लगी होगी, जिसमें आपके खाते की पूरी जानकारी होती है। यह जानकारी इनक्रिप्टेड होती है, ताकि कोई इसके डाटा की चोरी न कर सके।