फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gold worth Rs 2,700 crore bought in Hyderabad with banned notes

हैदराबाद: नोटबंदी के बाद पुराने नोटों से खरीदा गया 2700 करोड़ का सोना

Sun, 18 Dec 2016 05:48 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 18 Dec 2016 05:48 PM IST
विज्ञापन
Gold worth Rs 2,700 crore bought in Hyderabad with banned notes

नोटबंदी के बाद पूरे देश में आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई जारी है। ईडी की जांच में अकेले हैदराबाद में ही 2700 करोड़ रुपये के सोने के बिस्किटों की खरीदारी की बात पता चली है। नोटबंदी के बाद खरीदा गया ये सोना 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों से खरीदा गया है। सोने के बिस्किट खरीदने वाला शख्स गायब बताया जा रहा है।

विज्ञापन


ईडी के सूत्रों के मुताबिक 8 से 30 नवंबर के बीच यहां 8,000 किलोग्राम सोने का आयात किया गया और पूरा सोना बिकना सवालोंं के घेरे में है। इतना ही नहीं, सूत्रों ने आगे बताया कि 1 दिसंबर से 10 दिसंबर तक 1500 करोड़ रुपये के सोने का फिर आयात किया गया। नोटबंदी के बाद से सर्राफा बाजार में खासी तेजी आई और हैदराबाद के सर्राफा कारोबारियों और ज्वेलर्स के पास लोग धड़ल्ले से सोना खरीदने पहुंचने लगे।
विज्ञापन


ईडी ने आयकर अधिकारियों और शमशाबाद एयरपोर्ट के कस्टम विभाग से आंकड़े जुटाए। ईडी और आयकर अधिकारियों ने कहा कि अगर सोने के कारोबारियों ने 8 नवंबर के बाद बैन किए गए नोट लेकर सोना बेचा है तो उन्होंने नियमों का उल्लंघन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुराने नोट से सोना खरीदने वालों की बढ़ेगी मुश्किल

Gold worth Rs 2,700 crore bought in Hyderabad with banned notes

ईडी के अधिकारियों को हैदराबाद के मुसद्दीलाल ज्वेलर्स के यहां सोने की बिक्री में गड़बड़ी नजर आ रही है। हालांकि, मुसद्दीलाल ज्वेलर्स का दावा है कि उसने अडवांस पेमेंट लेकर 8 नवंबर की रात तक 5,200 ग्राहकों को सोने की बिक्री की थी। उनका दावा है कि उन्होंने 100 करोड़ रुपए का सोना बेचा।

ईडी के सूत्रों ने बताया कि मुसद्दीलाल ज्वेलर्स ने यह सारा पैसा चार सर्राफा कारोबारियों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया, लेकिन ईडी को शक है कि 3 घंटे के इतने कम समय में ज्वेलर ने 100 करोड़ रुपए का सोना बेचा।

ईडी अधिकारियों को शक उस समय और गहरा गया जब मुसद्दीलाल की दुकान की सीसीटीवी देखी। दुकान की सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ की कोशिश की गई। जब आसपास की दुकानों की सीसीटीवी फुटेज जांची गई तो मुलद्दीलाल ज्वेलर्स में ग्राहकों के घुसने का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed