{"_id":"634064c10fe0be0aff60b71f","slug":"gold-seized-gold-worth-rs-4-crore-seized-at-hyderabad-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Seized: सीमा शुल्क विभाग की कार्रवाई, हैदराबाद एयरपोर्ट पर चार करोड़ रुपये का सोना जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gold Seized: सीमा शुल्क विभाग की कार्रवाई, हैदराबाद एयरपोर्ट पर चार करोड़ रुपये का सोना जब्त
Fri, 07 Oct 2022 11:11 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:11 PM IST
सार
खुफिया सूचना के आधार पर दुबई से आए एक यात्री को रोका और पाया गया कि उसने एक एयर-कंप्रेसर में सोना छिपा कर रखा हुआ था, जिसका वजन 4.895 किलोग्राम था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर दो अलग-अलग घटनाओं में चार करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का सोना जब्त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में विभाग ने कहा कि पहले मामले में सीमा शुल्क अधिकारियों ने खुफिया सूचना के आधार पर दुबई से आए एक यात्री को रोका और पाया कि उसने एक एयर-कंप्रेसर में सोना छिपा कर रखा हुआ था, जिसका वजन 4.895 किलोग्राम था और उसकी कीमत 2,57,47,700 रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
दूसरे मामले में सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने दुबई से आने वाले दो यात्रियों को रोका और उनके चेक-इन बैगेज में छिपा कर रखी गयीं 2.8 किलोग्राम वजन की सोने की छड़ें जब्त कीं, जिसकी कीमत 1,47,28,000 रुपये बताई गई है।
विज्ञापन