फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gold climbs Rs 820 to Rs 79780 per 10gm  silver jumps Rs 1000

Gold Silver Price: सोने-चांदी के भावों में दिखा उछाल, 79780 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंचा

Tue, 10 Dec 2024 09:09 PM IST
राहुल कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 10 Dec 2024 09:09 PM IST
सार

Gold Silver Price: अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, मंगलवार को देश की राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 820 रुपये बढ़कर  79,780 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली यह बहुमूल्य धातु 78,560  रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन
Gold climbs Rs 820 to Rs 79780 per 10gm  silver jumps Rs 1000
सोना-चांदी का भाव - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, मंगलवार को देश की राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 820 रुपये बढ़कर  79,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली यह बहुमूल्य धातु 78,560  रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन


मंगलवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 820 रुपये बढ़कर 79,380 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि पिछला बंद भाव 78,560 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी मंगलवार को 1,000 रुपये उछलकर 94,850 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले सत्र में चांदी 93,850 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन


कारोबारियों ने कहा, अपनी सुस्त अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए चीन की ओर से आसान ऋण एवं अन्य प्रकार के प्रोत्साहनों का संकेत दिए जाने और पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना के फिर से सोने की खरीदारी शुरू करने के बाद सराफा कीमतों में तेजी आई। सुरक्षित निवेश मांग के रूप में भी सोने को समर्थन मिल रहा है। विदेशी बाजारों में कॉमेक्स सोना 1520 डॉलर की मजबूती के साथ 2,701 डॉलर प्रति औंस रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed