फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa tourism in decline approx 80pc, Taxi mafia and rising costs driving tourists away

Goa: अब विदेशी पर्यटकों को नहीं रास आ रहा गोवा, चार साल में 80% गिरावट; इस वजह से पर्यटन में आई भारी कमी

Fri, 08 Nov 2024 06:33 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 08 Nov 2024 06:33 PM IST
सार

कभी विदेशी पर्यटकों से गुलजार रहने वाले गोवा को इस समय पर्यटन उद्योग में गिरावट का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि विदेशी पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट आई है। 

विज्ञापन
Goa tourism in decline approx 80pc, Taxi mafia and rising costs driving tourists away
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

गोवा पर्यटन उद्योग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 2019 में 8.5 मिलियन विदेशी पर्यटक घूमने आए थे, जबकि इसकी तुलना में साल 2023 में केवल 1.5 मिलियन ही आगंतुक ही आए हैं। पर्यटक और सोशल मीडिया उपयोगकर्ता स्थानीय टैक्सी माफिया की तरफ से उत्पीड़न और कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी को एक बड़ी परेशानी के रूप में बताते हैं। गोवा में पर्यटन में गिरावट आ रही है, जिसके लिए कई कारक योगदान दे रहे हैं। सीईआईसी डेटा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में विदेशी पर्यटन कोविड से पहले के स्तर पर पहुंचने में विफल रहा है। इस रिपोर्ट में आगंतुकों की संख्या में भारी अंतर को उजागर किया गया है।
विज्ञापन


टैक्सी माफिया और बढ़ती कीमत मुख्य वजह
इस रिपोर्ट के अनुसार, पसंदीदा गंतव्य में गिरावट मुख्य रूप से इस तथ्य के कारण देखी जा रही है कि रूस और यूनाइटेड किंगडम जैसे देशों के पर्यटक, जो कभी नियमित आगंतुक थे, गोवा की तुलना में श्रीलंका जैसे गंतव्यों को अधिक पसंद कर रहे हैं। इस रिपोर्ट के बाद, कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने अपने नकारात्मक अनुभव साझा किए, जिनमें तथाकथित 'गोवा टैक्सी माफिया' का मुद्दा भी शामिल था। पर्यटकों ने टैक्सी चालकों की तरफ से परेशान किए जाने और अधिक पैसे लिए जाने की शिकायत की, कुछ ने ऐसे अनुभव बताए, जब कई ड्राइवरों ने विदेशियों को सवारी देने के लिए उन्हें धमकाया या उत्पीड़न किया। 
विज्ञापन


भारतीय पर्यटक भी तलाश अन्य विकल्प
गोवा में घूमने के खर्च और परेशानियों ने भारतीय पर्यटकों को भी अन्य वैकल्पिक विकल्पों की तलाश करने के लिए मजबूर कर दिया है, क्योंकि दक्षिण पूर्व एशिया और अन्य स्थान तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि गंतव्य, विशेष रूप से थाईलैंड जिसने भारतीयों के लिए वीजा-मुक्त की घोषणा की है, साथ ही बेहतर बुनियादी ढांचे और सस्ती यात्रा व्यय वाली जगहें - जैसे वियतनाम, मलेशिया और थाईलैंड - तेजी से पसंदीदा बन रही हैं। यह संभावना है कि गोवा, जो कभी एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल के रूप में फल-फूल रहा था, अन्य क्षेत्रों से प्रतिस्पर्धा बढ़ने के कारण सिकुड़ता जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed