{"_id":"5da82aa78ebc3e93bb4c7648","slug":"goa-teacher-arrested-for-molesting-five-girl-students-in-government-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा: सरकारी स्कूल में पांच छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोवा: सरकारी स्कूल में पांच छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार
Thu, 17 Oct 2019 02:24 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 17 Oct 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को पांच छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अरविंद गवास ने संवाददाताओं को बताया कि दक्षिण गोवा जिले के पोंडा शहर में स्थित स्कूल की पांच छात्राओं ने शिक्षक के खिलाफ अधिकारियों से शिकायत की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Goa: Ponda police has arrested a school teacher for allegedly molesting 5 girl students at a government run school at Kundai in South Goa.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 17, 2019
गवास ने कहा कि पांचवीं और सातवीं कक्षा की सभी नाबालिग छात्राओं ने स्कूल की आंतरिक शिकायत समिति को बताया कि शिक्षक ने उनके साथ छेड़छाड़ की। लड़कियों ने आरोप लगाया कि शिक्षक ने उन्हें अनुचित तरीके से छुआ। स्कूल की आंतरिक समिति ने तब जांच की और उनके खिलाफ लगे आरोपों को सही पाया।
उन्होंने बताया कि स्कूल की आंतरिक शिकायत समिति द्वारा दर्ज कराई गई एक पुलिस शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई और गुरुवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया।