फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa's former minister threatens to leave BJP''s core committee

गोवा के पूर्व मंत्री ने भाजपा कोर समिति छोड़ने की धमकी दी

Fri, 28 Sep 2018 08:16 AM IST
भाषा, पणजी
भाषा, पणजी Updated Fri, 28 Sep 2018 08:16 AM IST
विज्ञापन
Goa's former minister threatens to leave BJP''s core committee
विधायक फ्रांसिस डिसूजा

गोवा में मनोहर पर्रिकर की अगुवाई वाले मंत्रिमंडल से हटाये गए विधायक फ्रांसिस डिसूजा ने गुरूवार को कहा कि अमेरिका से लौटने के बाद वह पार्टी की प्रदेश इकाई की कोर समिति से इस्तीफा दे देंगे। 

विज्ञापन

 

डिसूजा की सेहत ठीक नहीं हैं और वह अमेरिका में इलाज करवा रहे हैं। विरोध स्वरूप विधायक पद से इस्तीफा देने की अफवाह को सिरे से खारिज करते हुए डिसूजा ने कहा कि यह लड़ाई उनके ‘स्वाभिमान’ के लिए है। 

विज्ञापन

 

दिल्ली के एम्स में भर्ती मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने सोमवार को दो मंत्रियों फ्रांसिस डिसूजा और पांडुरंग मडकईकर को अपने मंत्रिमंडल से हटा दिया था। उनके स्थान पर भाजपा विधायक निलेश काबराल और मिलिंद नाइक को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शहरी विकास विभाग की अगुवाई कर रहे डिसूजा प्रदेश कैबिनेट से हटाये जाने से नाखुश थे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने 20 साल की वफा का उनको यह ईनाम दिया है। 

 

डिसूजा ने पीटीआर्इ-भाषा से फोन पर कहा, ‘‘15 अक्तूबर को वापस लौटने के बाद मैं भाजपा की प्रदेश इकाई की कोर कमेटी से इस्तीफा दे दूंगा। मैं भविष्य में पार्टी से कुछ भी नहीं चाहता हूं। यदि पेशकश की जायेगी तो भी मैं कोई सरकारी पद नहीं लूंगा।’’

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed