{"_id":"5ad8402e4f1c1b66098b5689","slug":"goa-police-arrested-a-man-for-spreading-fake-news-on-the-health-condition-of-manohar-parrikar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम पर्रिकर की सेहत के बारे में फिर उड़ी अफवाह, एक शख्स गिरफ्तार ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सीएम पर्रिकर की सेहत के बारे में फिर उड़ी अफवाह, एक शख्स गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवा
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की सेहत के बारे में गलत खबर फैला रहे शख्स को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी इस मामले में एक पत्रकार को हिरासत में लिया गया था। पत्रकार पर आरोप था कि उसने पर्रिकर को कैंसर होने की झूठी खबर फैलाई।
विज्ञापन
आपको बता दें कि पर्रिकर को पैंक्रियाज से संबंधित बीमारी है और उनका अमेरिका में इलाज चल रहा है। पर्रिकर को पेटदर्द की शिकायत के बाद गोवा से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल ले जाया गया था। 22 फरवरी को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।
विज्ञापन
पर्रिकर की सेहत को देखते हुए राज्य का बजट सत्र 33 दिन से घटाकर 4 दिन कर दिया गया था। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्टस ने दावा किया था कि पर्रिकर को पैंक्रियाटिक कैंसर है। बाद में अस्पताल ने बयान जारी कर इस दावे को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन