फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa: Opposed to hoisting the tricolor on Sao Jacinto island, Navy had to cancel program

गोवा: साओ जैसिंटो द्वीप पर तिरंगा फहराने का विरोध, नौसेना को निरस्त करना पड़ा कार्यक्रम

Fri, 13 Aug 2021 08:27 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 13 Aug 2021 08:27 PM IST
सार

देश में तिरंगा फहराने पर कैसे रोक लगाई जा सकती है? लेकिन गोवा के साओ जैसिंटो द्वीप के रहवासियों की आपत्तियों के कारण नौसेना को अपना कार्यक्रम निरस्त करना पड़ा। 
 

विज्ञापन
Goa: Opposed to hoisting the tricolor on Sao Jacinto island, Navy had to cancel program
तिरंगा - फोटो : social media

विस्तार

आजादी का अमृत महोत्सव शुरू होने से पहले गोआ से हैरान करने वाली खबर आई है। राज्य के साओ जैसिंटो द्वीप के रहवासियों ने नौसेना द्वारा वहां झंडा फहराने व जश्न मनाने पर आपत्ति ली है। इसके बाद गोवा नौसेना क्षेत्र के अधिकारियों ने शुक्रवार को वहां कार्यक्रम आयोजित नहीं करने का निर्णय किया। 
विज्ञापन

 
देशभर में 15 अगस्त का पर्व उल्लास से मनाया जाता है। नौसेना ने भी इस बार 'आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर देशभर के द्वीपों पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने की योजना बनाई है। लेकिन गोवा के साओ जैसिंटो द्वीप पर उसे कार्यक्रम निरस्त करना पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया में गोवा के उक्त द्वीप पर तिरंगा नहीं फहराने देने को लेकर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है। यूजर्स का कहना है कि पूरे देश में तिरंगा फहराया जाना चाहिए, किसी को विरोध का अधिकार नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed