फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa MLA at lockdown party hours after CM dont visit appeal to people

गोवाः भाजपा विधायक ने उड़ाईं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, बिना मास्क पहुंचे पार्टी करने

Mon, 06 Jul 2020 07:57 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 06 Jul 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Goa MLA at lockdown party hours after CM dont visit appeal to people
Glenn Souza Ticlo - फोटो : सोशल मीडिया

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत ने राज्य के लोगों से सामाजिक कार्यक्रमों में जाने से बचने की अपील की, लेकिन भाजपा के एक विधायक पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। लॉकडाउन के दौरान कोरोना के खतरे के बीच भाजपा के विधायक ग्लेन टिकलो पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी करते दिखे।

विज्ञापन


पार्टी में कई युवक शराब लेकर म्यूजिक की धुन पर डांस करते दिखे। पार्टी में सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाई गईं और कई लोगों ने मास्क भी नहीं पहने थे। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को कहा कि वह भाजपा के विधायक की ओर से पार्टी आयोजित करने के मामले की जांच का आदेश देंगे।
विज्ञापन


इस पार्टी के वायरल हुए वीडियो में भाजपा के पार्षद सहित कई लोग नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि विधायक ग्लेन टिकलो फोन पर बात करते हुए घर में प्रवेश कर रहे हैं। वीडियो में सुनाई दे रहा है कि वो इस पार्टी के विशेष अतिथि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपना बचाव करते हुए विधायक टिकलो ने कहा कि वे केवल कुछ मिनटों के लिए वहां गए थे। उन्हें एक करीबी सहयोगी ने वहां बुलाया गया था। लोग इससे एक बड़ा मुद्दा बना रहे हैं। मैं वहां केवल कुछ मिनटों के लिए था क्योंकि मेरे आदमी ने मुझे वहां बुलाया था। टिकलो ने कहा कि मैं सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों सम्मान करता हूं। रविवार को राज्य के तटीय इलाके के एक छोटे से होटल में आयोजित पार्टी में लगभग 35-40 लोगों का जमावड़ा देखा गया, जो जमकर डांस कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed