{"_id":"6481c099fa993758970f9b8b","slug":"goa-minister-alleges-scam-in-drafting-of-regional-plan-2021-claims-irregularities-by-some-members-of-panel-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Goa: क्षेत्रीय योजना 2021 के मसौदे में गड़बड़ी! मंत्री विश्वजीत राणे ने अपने ही विभाग की समिति पर लगाए आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Goa: क्षेत्रीय योजना 2021 के मसौदे में गड़बड़ी! मंत्री विश्वजीत राणे ने अपने ही विभाग की समिति पर लगाए आरोप
Thu, 08 Jun 2023 05:22 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 08 Jun 2023 05:22 PM IST
सार
राणे ने कहा कि क्षेत्रीय योजना 2021 का मसौदा तैयार करने की कवायद में एक बड़ा घोटाला किया गया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डिपार्टमेंट की समिति के कुछ सदस्यों ने गोवा के लोगों को बेवकूफ बनाया है।
विज्ञापन
विश्वजीत राणे- फाइल
- फोटो : Vishwajit Rane Twitter
विस्तार
गोवा के नगर एवं ग्राम योजना मंत्री विश्वजीत राणे ने अपने ही विभाग की एक राज्य स्तरीय संचालन समिति के सदस्यों और एक गैर गोवा के व्यक्ति पर अनियमितताओं में संलिप्त होने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने आरोपों में कहा है कि इन लोगों ने क्षेत्रीय योजना 2021 का मसौदा तैयार करने में अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए अनियमितताएं की हैं।
विज्ञापन
गुरुवार को जारी एक बयान में राणे ने कहा कि क्षेत्रीय योजना 2021 का मसौदा तैयार करने की कवायद में एक बड़ा घोटाला किया गया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डिपार्टमेंट की समिति के कुछ सदस्यों ने गोवा के लोगों को बेवकूफ बनाया है। उन्होंने कहा कि उनके विभाग की इस समिति में राज्य सरकार के अधिकारी तथा शहरी नियोजन क्षेत्र के कुछ प्रतिनिधि हैं।
विज्ञापन
बयान में राणे ने कहा कि एसएलएससी का एक सदस्य जोकि गोवा का नहीं है, उसके पास टाउन प्लानर की कोई आवश्यक पात्रता भी नहीं है। उसने गोवा और यहां के लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। उसने अपने पेशे को बढ़ावा देने के लिए जो अनियमितताएं की हैं, वे चौकाने वाली हैं।
विज्ञापन
बातचीत के दौरान राज्य के मुख्य शहर नियोजक जेम्स मैथ्यू और शहर नियोजक विनोद कुमार ने इस योजना में अनियमितताओं की ओर इशारा किया था। उन्होंने किसी का नाम लिये बगैर कहा कि इसके बाद मैंने एसएलएससी द्वारा हस्ताक्षरित योजना मसौदे को देखा। मसौदे में मैं यह देखकर चौंक गया कि कैसे कुछ सदस्यों ने बस अपनी पेशेवर प्रैक्टिस को फायदा पहुंचाने के लिए मनमाने ढंग से कुछ संपत्तियों का जोन बदलकर रिहायशी कर दिया।
उन्होंने कहा कि मुझे अज़ोसिम (उत्तरी गोवा में गांव) के बारे में एक फाइल मिली, जहां तीन लाख वर्ग मीटर वन भूमि को उसी SLSC द्वारा रिहायशी जमीन के रूप में दिखाया गया था। अगर हम आज इसका मूल्यांकन करें, तो इससे जमीन की कीमत में करीबन 500 करोड़ का घोटाला किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर 3 लाख वर्ग मीटर की सिर्फ एक फाइल में 500 करोड़ रुपये का घोटाला शामिल है, तो क्षेत्रीय योजना 2021 में घोटालों के पैमाने की कल्पना करें। उन्होंने कहा कि एसएलएससी ने गोवा के लोगों को बेवकूफ बनाया है।
मंत्री ने कहा कि वह एक शीर्ष एजेंसी से इसकी जांच करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जांच के बाद मैं सदन के पटल पर रिपोर्ट पेश करूंगा।