Goa: युवक ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, शव को घाट पर फेंका; पीड़िता ने एक दिन पहले दर्ज कराई थी शिकायत
Goa: गोवा पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि एक युवक ने अपनी अलग रह रही प्रेमिका की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में एक घाट में फेंक दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवा पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि एक युवक ने अपनी अलग रह रही प्रेमिका की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में एक घाट में फेंक दिया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रकाश चुंचवाड़ (22 वर्षीय) अने अपनी अलग रह रही प्रेमिका कामाक्षी नाइक (30 वर्षीय) की गुरुवार को पोरवोरिम स्थित उसके घर में हत्या करने की बात कबूल कर ली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि इससे पहले बुधवार को नाइक ने झगड़े के बाद मापुसा पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अपराध स्थल से करीब 80 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के अंबोली घाट से नाइक का शव बरामद किया है।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार चुंचवाड़ का बुधवार को मापुसा शहर में नाइक के साथ झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोपी के खिलाफ गैर-संज्ञेय अपराध का मामला दर्ज किया गया।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने चुंचवाड़ को पीड़िता के साथ छेड़खानी न करने की चेतावनी देकर जाने दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी अगले दिन कथित तौर पर पीड़िता के फ्लैट पर गया और उसके बाद हुई बहस में उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि बाद में वह शव को अंबोली घाट ले गया और वहां फेंक दिया।
उन्होंने बताया कि मौत का पता तब चला जब पीड़िता के परिवार के एक सदस्य ने उसके घर जाकर परिसर में खून के धब्बे देखे और पोरवोरिम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।