फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa: JP Nadda said That previous governments increased familyism and corruption politics of development started after 2014

गोवा: नड्डा बोले- पिछली सरकारों ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ाया, 2014 के बाद शुरू हुई विकास की राजनीति

Wed, 22 Dec 2021 05:52 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 22 Dec 2021 05:52 PM IST
सार

नड्डा ने कहा कि आप सभी के सहयोग के साथ हम आगे बढ़ेंगे। लोगों की बातों को यहां के विकास में हम शामिल करेंगे। गोवा के विकास का जो सपना आपका है, वही हमारा है। इसे हम आगे बढ़ाने में अपना योगदान देंगे।

विज्ञापन
Goa: JP Nadda said That previous governments increased familyism and corruption politics of development started after 2014
जेपी नड्डा - फोटो : instagram/jpnaddaofficial

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को गोवा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पणजी में संकल्प रथ यात्रा को झंडी दिखाई। नड्डा ने भाजपा सरकार के 10 साल का रिपोर्ट कार्ड लॉन्च कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम में नड्डा ने कहा कि प्रजातंत्र में काम करने के तरीके में भी बदलाव आ रहा है। यह बदलाव पीएम मोदी की वजह से आया है। 2014 से पहले सिर्फ वोट बैंक की राजनीति होती थी। वोट के लिए समाज के एक वर्ग को बढ़ाया जाता था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने केवल अपने परिवारों के विकास और भ्रष्टाचार को बढ़ाने के लिए काम किया है। 2014 के बाद लोगों के विकास की चर्चा हुई। पिछली सरकारों ने मेवा खाने का काम किया, जबकि पीएम मोदी और अटल जी ने सेवा देश और जनता की है। नड्डा ने कहा कि आप सभी के सहयोग के साथ हम आगे बढ़ेंगे। लोगों की बातों को यहां के विकास में हम शामिल करेंगे। गोवा के विकास का जो सपना आपका है, वही हमारा है। इसे हम आगे बढ़ाने में अपना योगदान देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में और अब प्रमोद सावंत के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने गोवा के विकास में बड़ी बढ़त ली है। हम अब लोगों के सुझाव के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इसलिए हम सभी विधानसभाओं में जो किया है उसे बताने के साथ अब लोग आगे क्या चाहते हैं, इन बातों को भी लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed