फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa: IPS officer facing molestation allegation relieved of charge as DIG

Goa: नाइट क्लब में महिला से छेड़छाड़ का आरोपी DIG पद से कार्यमुक्त, CM ने दिया था कार्रवाई का आश्वासन

Thu, 10 Aug 2023 11:52 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 10 Aug 2023 11:52 AM IST
सार

गोवा के डीजीपी जसपाल सिंह ने बताया कि इस मामले की एक रिपोर्ट पहले ही राज्य सरकार को भेज दी गई है। बता दें, गोवा सरकार के अवर सचिव (कार्मिक विभाग) नाथिन अराउजो ने बुधवार शाम को आदेश दिया था कि कोआन तत्काल प्रभाव से डीजीपी को रिपोर्ट करें।
 

विज्ञापन
Goa: IPS officer facing molestation allegation relieved of charge as DIG
GOA POLICE - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोवा में तैनात आईपीएस अधिकारी ए कोआन को एक नाइट क्लब में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद से मुक्त कर दिया गया। साथ ही उसे राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन

राज्य सरकार को भेजी रिपोर्ट
गोवा के डीजीपी जसपाल सिंह ने बताया कि इस मामले की एक रिपोर्ट पहले ही राज्य सरकार को भेज दी गई है। बता दें, गोवा सरकार के अवर सचिव (कार्मिक विभाग) नाथिन अराउजो ने बुधवार शाम को आदेश दिया था कि कोआन तत्काल प्रभाव से डीजीपी को रिपोर्ट करें।

विज्ञापन


जसपाल सिंह ने ट्वीट कर लोगों से कहा कि कदाचार के अलग-अलग उदाहरणों के आधार पर आईपीएस अधिकारियों का मूल्यांकन न करें। वे देश की सेवा करने के लिए लंबे, कठिन और सावधानीपूर्वक प्रशिक्षण से निकलते हैं। वे आतंकवाद, उग्रवाद, नक्सलवाद और दैनिक अपराध से लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी को उसके पद से हटा दिया है। यह गृह मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में आता है। इसलिए हमने गृह मंत्रालय को इस बारे में कार्रवाई करने को लिखा है। मुझे लगता है कि गृह मंत्रालय उस अधिकारी पर कार्रवाई करेगा।


कल सदन में उठा था मामला
गौरतलब है, कल सदन में मामला उठाते हुए गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विधायक विजय सरदेसाई ने बिना किसी का नाम लिए कहा था कि राज्य में तैनात एक आईपीएस अधिकारी ने एक नाइट क्लब में एक महिला से छेड़छाड़ की। उसे तुरंत निलंबित किया जाए। इसपर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने आईपीएस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

उन्होंने कहा था कि आईपीएस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed