{"_id":"607aee9c8ebc3e8d2e1b6ada","slug":"goa-government-bans-export-of-oxygen-cylinder-amid-surge-in-covid-19-infections","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर वार : गोवा सरकार का बड़ा फैसला, ऑक्सीजन सिलिंडरों के निर्यात पर लगाई पाबंदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना पर वार : गोवा सरकार का बड़ा फैसला, ऑक्सीजन सिलिंडरों के निर्यात पर लगाई पाबंदी
Sat, 17 Apr 2021 07:51 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, पणजी
पीटीआई, पणजी
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 17 Apr 2021 07:51 PM IST
सार
- कोरोना के बढ़ते मामले के मद्देनजर लिया गया है यह फैसला
- ऑक्सीजन सिलिंडरों के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से पाबंदी लगाई गई है
विज्ञापन
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवा सरकार ने कोरोना के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर शनिवार को ऑक्सीजन सिलिंडरों के निर्यात पर रोक लगाने की घोषणा की और उद्योगों के लिए रखे गए इस जीवन रक्षक गैस के स्टॉक को स्वास्थ्य सेवाओं को देने का आदेश दिया ।
विज्ञापन
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने यह आदेश जारी किया। वह राज्य के उद्योग मंत्री भी हैं। मंत्री ने कहा कि गोवा में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर ऑक्सीजन की मांग बढ़ गई है। लिहाजा, ऑक्सीजन सिलिंडरों के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से पाबंदी लगाई जाती है।'
विज्ञापन
राणे ने कहा कि उद्योगों के लिये रखी गई ऑक्सीजन को गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तथा अन्य कोविड-19 अस्पतालों समेत स्वास्थ्य सेवाओं को प्रदान किया जाएगा। इस बीच, राणे ने कहा कि राज्य सरकार ने कोविड-19 अस्पतालों और उपचार केन्द्रों में भोजन की आपूर्ति के लिये निजी कंपनियों की सेवाएं ली हैं।
विज्ञापन
गोवा में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 927 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 65,499 हो गई। इनमें से 868 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 6,321 है।