फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa Forward Party leader compares Mamata Banerjee to Durga, BJP govt to Bhasmasur, CM fumes

पणजी: गोवा फॉरवर्ड पार्टी के नेता ने ममता को बताया 'दुर्गा', भाजपा सरकार की तुलना 'भस्मासुर' से की, भड़के सीएम सावंत

Sun, 17 Oct 2021 03:44 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, पणजी
पीटीआई, पणजी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 17 Oct 2021 03:44 PM IST
सार

गोवा चुनाव-20222 को लेकर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई हैै। विवादित व बिगड़े बोल भी सामने आने लगे हैं। इस बार इस तटीय राज्य में बहुकोणीय मुकाबला होने वाला है।
 

विज्ञापन
Goa Forward Party leader compares Mamata Banerjee to Durga, BJP govt to Bhasmasur, CM fumes
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

विस्तार

गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP) के कार्यकारी अध्यक्ष किरण कंडोलकर के सियासी बयान से विवाद खड़ा हो गया हैै। कंडोलकर ने तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी को 'देवी दुर्गा' बताया है तो राज्य की भाजपा सरकार को 'भस्मासुर'। उनके इस बयान पर राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भड़क उठे हैं।

विज्ञापन

जीएफपी के नेता कंडोलकर ने शनिवार को कहा कि गोवा चाहता है कि पश्चिम बंगाल से दुर्गा को यहां लाए और इस भस्मासुर भाजपा सरकार को परास्त करे। उन्होंने स्वीकार किया कि उनकी पार्टी ममता बनर्जी नीत टीएमसी से गठबंधन के लिए चर्चा कर रही है। वह अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव टीएमसी के साथ गठबंधन कर लड़ना चाहती है।
विज्ञापन

गोवा के लोग ऐसी तुलना बर्दाश्त नहीं करेंगे : प्रमोद सावंत
गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कंडोलकर के बयान की कड़ी आलोचना की है। पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि गोवा के लोग देवी शांतादुर्गा की ऐसे व्यक्ति से तुलना, जिसने पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे आने के बाद महिलाओं पर अत्याचार किया है, उसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। ममता बनर्जी का नाम लिए बगैर सावंत ने कहा कि लोगों ने देखा है कि कैसे उन्होंने व उनकी पार्टी (TMC) ने बंगाल चुनाव के बाद कैसे लोगों का दमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने समान विचारों वाले दलों से गठबंधन के द्वार खुले रखे हैं, ताकि समाज विरोधी एजेंडा के साथ गोवा में आगामी चुनाव के जरिए प्रवेश करने का प्रयास करने वाले नए दलों को किनारे किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवा विधानसभा चुनाव 2022 में इस बार कई दल मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। सत्तारूढ़ भाजपा वापसी चाहेगी तो शिवसेना, कांग्रेस, राकांपा, आप, तृणमूल व अन्य क्षेत्रीय दल उसे सत्ता से बेदखल करने में पूरी ताकत झोकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed