{"_id":"62680c689023b442b34a8819","slug":"goa-electricity-cut-people-told-problems-on-twitter-and-department-expressed-helplessness-all-you-need-to-know-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा में बत्ती गुल: बिजली कटौती पर लोगों ने ट्विटर पर बताई समस्या तो विभाग ने जताई लाचारी, पढ़िए पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोवा में बत्ती गुल: बिजली कटौती पर लोगों ने ट्विटर पर बताई समस्या तो विभाग ने जताई लाचारी, पढ़िए पूरा मामला
Tue, 26 Apr 2022 08:44 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 26 Apr 2022 08:44 PM IST
सार
गोवा में बिजली कटौती को लेकर लोगों ने जब ट्विटर पर अपनी समस्याएं साझा कीं तो राज्य के बिजली विभाग का आधिकारिक ट्विटर हैंडल संभालने वाले अधिकारी ने अपनी समस्याएं बताईं और कहा कि हम भी आपकी तरह ही उपभोक्ता हैं और हमें भी यही समस्या हो रही है।
विज्ञापन
Twitter
- फोटो : Pixabay
विस्तार
देश के कई राज्यों के साथ गोवा में भी लोगों को इस समय बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। इससे परेशान लोगों ने जब ट्विटर पर अपनी समस्या बताई तो विभाग ने भी अपना दुखड़ा रो दिया। बिजली कटौती की समस्या को लेकर जब लोगों ने ट्वीट करने शुरू किए तो विभाग के सोशल मीडिया अकाउंट को संभालने वाले अधिकारियों ने कहा कि हम खुद अंधेरे में हैं।
विज्ञापन
ऐसा उत्तर देख लोगों को पहले यह लगा कि विभाग का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। लेकिन, अधिकारियों ने कहा कि ये ट्वीट सही हैं और अकाउंट हैक नहीं हुआ है। हालांकि, बाद में ये ट्वीट डिलीट कर दिए गए। विभाग के अधिकारियों की ओर से किए गए एक ट्वीट में ये लिखा गया कि राज्य के अन्य लोगों की तरह हम भी बिजली कटौती की समस्या का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
'मैं भी आपकी तरह ही उपभोक्ता हूं...'
विभाग के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट में लिखा गया कि यहां भी बिजली नहीं है और हम आपसे किसी भी समय दूर हो सकते हैं जब तक लैपटॉप और मोबाइल चार्ज नहीं हो जाते। इस पर एक यूजर ने हैरानी जताई तो इसके उत्तर में ट्वीट आया कि मैं भी आपकी तरह उपभोक्ता हूं। मैं सिर्फ ट्विटर पर विभाग का एक आदमी हूं। मेरे लिए भी वही सेवा है जो सबके लिए है।
विज्ञापन
हैक होने के सवाल पर दिया ये जवाब
वहीं, एक यूजर ने जब ये पूछा कि क्या बिजली विभाग का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है तो इसके जवाब में उत्तर आया कि मुझे नहीं लगता कि कोई हैकर अपनी नींद खोकर इतनी देर में काम करेगा और आप लोगों से अच्छी तरह से बात करेगा। हम आप तक सही जानकारी पहुंचा रहे हैं। हैकिंग किसी तरह का नुकसान करने के लिए की जाती है। यह अकाउंट हैक नहीं हुआ है।