फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa Election Result 2022: Congress candidates shifted to luxury resort before counting Hung Assembly Expected

Goa Election Result 2022: मतगणना से पहले ही गोवा के लग्जरी रिजॉर्ट में शिफ्ट हुए कांग्रेस प्रत्याशी, त्रिशंकु जनादेश के आसार

Thu, 10 Mar 2022 01:35 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, पणजी।
एजेंसी, पणजी। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 10 Mar 2022 01:35 AM IST
सार

बुधवार को कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, गोवा में राजनीतिक साख दांव पर लगी है। कांग्रेस पार्टी नहीं चाहती कि विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले उसके कुछ उम्मीदवार गुरुवार को मतगणना स्थल पर मौजूद रहें।

विज्ञापन
Goa Election Result 2022: Congress candidates shifted to luxury resort before counting Hung Assembly Expected
कांग्रेस नेता दिगंबर कामत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

10 मार्च यानी आज होने जा रही मतगणना से पहले कांग्रेस ने गोवा विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों को पणजी के पास एक लग्जरी रिजॉर्ट में भेज दिया है। 2017 में सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद भी कांग्रेस गोवा में सरकार नहीं बना पाई थी। कांग्रेस नहीं चाहती की इस घटनाक्रम की पुनरावृत्ति हो।

विज्ञापन


बुधवार को कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, गोवा में राजनीतिक साख दांव पर लगी है। कांग्रेस पार्टी नहीं चाहती कि विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले उसके कुछ उम्मीदवार गुरुवार को मतगणना स्थल पर मौजूद रहें। हालांकि चुनाव के ठीक पहले भाजपा नेतृत्व वाली सरकार छोड़कर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले माइकेल लॉबो का कहना है कि सभी प्रत्याशी मतगणना स्थल पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन


त्रिशंकु विधानसभा के अनुमान के बीच कांग्रेस ने सभी उम्मीदवारों को मंगलवार शाम ही पणजी से पांच किलोमीटर दूर बैम्बॉलिन स्थित एक रिजॉर्ट में भेज दिया था। सभी प्रत्याशी अपना सामान लेकर लग्जरी रिजॉर्ट पहुंचे हैं, इससे पता चलता है कि सरकार बनाने की प्रक्रिया लंबी चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष का जन्म दिन मनाने आए हैं: लॉबो
हालांकि कांग्रेस नेताओं ने इस बात को स्वीकार करने से इनकार किया कि वे अपने प्रत्याशियों को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं। लॉबो ने कहा, हम सब विपक्ष के नेता दिगंबर कामत का जन्म दिन मनाने के लिए यहां पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed