{"_id":"6206364f2e3ed2445c441435","slug":"goa-election-2022-rahul-gandhi-press-conference-narendra-modi-congress-bjp-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Goa Election 2022: राहुल का दावा- गोवा को आईटी और नॉलेज हब बनाने पर फोकस, रोजगार बढ़ाएंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Goa Election 2022: राहुल का दावा- गोवा को आईटी और नॉलेज हब बनाने पर फोकस, रोजगार बढ़ाएंगे
Fri, 11 Feb 2022 03:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 11 Feb 2022 03:44 PM IST
सार
उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के तुरंत बाद हम गोवा में स्थायी और कानूनी तरीके से खनन बहाल करने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : ANI
विस्तार
विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा, कांग्रेस गोवा को आईटी और नौलेज का हब बनाने पर फोकस कर रही है। हमारी पार्टी सत्ता में आई तो रोजगार बढ़ाए जाएंगे। पर्यटन क्षेत्र का पुनरोद्धार होगा। खनन फिर से शुरू किया जाएगा इससे रोजगार के मौके बढ़ेंगे।
विज्ञापन
राहुल ने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा, पार्टी की ऊर्जा गोवा के युवाओं को नौकरियां देने और यहां के पर्यावरण संरक्षण में लगाई जाएगी। अभी पर्यटन क्षेत्र की हालत नाजुक है। हमें इस पर ध्यान देना है। अर्थव्यवस्था सुधारने के लिए हमें इस क्षेत्र का पुनरोद्धार करना होगा। खनन से जुड़े सवाल पर राहुल ने कहा, हमने पूरे मुद्दे का अध्ययन किया है। कांग्रेस सत्ता में आती है तो कानूनी तरीके से इसे दोबारा शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा, यह सरकार युवाओं की नौकरी की समस्या का समाधान करने में विफल रही। लेकिन हमारे लिए यह मुद्दा प्राथमिक है और इसका समाधान निश्चित किया जाएगा। हमने रोजगार सृजन के लिए 500 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव रखा है। एक दिन पहले पीएम मोदी के जवाहर लाल नेहरू सरकार पर गोवा की आजादी के लिए सेना भेजने से इनकार करने के आरोपों पर राहुल ने कहा, प्रधानमंत्री ऐसे बयान सिर्फ गोवा के लोगों का ध्यान अहम मुद्दों से भटकाने के लिए दे रहे हैं। राहुल ने पूछा, आखिर मोदी दो करोड़ नौकरियां सालाना देने के अपने वादे पर कुछ क्यों नहीं बोलते? कालाधन वापस लाने और लोगों के खातों में 15 लाख रुपये डालने के वादे का क्या हुआ। पीएम मोदी आखिर इन पर कुछ क्यों नहीं बोलते?
विज्ञापन
गोवावासियों की भावना को ध्यान में रख दलबदलुओं को नहीं दिया टिकट
राहुल ने कहा, कांग्रेस ने गोवावासियों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए दलबदलु नेताओं को टिकट नहीं दिया। हमने विधानसभा चुनाव में नए चेहरे उतारे हैं। हमें पूरा भरोसा है कि जनता हमें बहुमत देगी और कांग्रेस जल्द ही गोवा में सरकार बनाएगी। गोवा में 14 फरवरी को चुनाव होने हैं।
केजरीवाल ने भी भरी हुंकार
वहीं, शिरोदा में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 1960 से लेकर आज तक जितनी भी सरकारें आई उन्होंने गोवा को लूटा है। गोवा की पहली सरकार बनाएंगे। गोवा की पहली भ्रष्टाचार फ्री सरकार बनाएंगे। अगर कोई विधायक, मंत्री पैसे खाएगा तो उसे छोड़ेंगे नहीं, उससे जेल में चक्की पिसवाएंगे।
भाजपा अपने आदर्शों पर चलती है, अन्य दलों को परिवार चला रहें: नड्डा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि सिर्फ उनकी पार्टी अपने आदर्शों पर चलती है और सामूहिकता में विश्वास करती है, जबकि विपक्षी दलों को परिवार चला रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा सबको साथ लेकर चलती है। अन्य दल सेवा के नाम पर मेवा पाने की ताक में रहते हैं।
चुनावी राज्य गोवा में नड्डा ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी भी है, जो अपने शासन का रिपोर्ट कार्ड लोगों तक ले गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने आदर्शों पर चलती है। भाजपा को छोड़ कर अन्य सभी दल परिवार द्वारा संचालित दल बन गए हैं।