फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   GOA Election 2022 Live Complete Details of 301 Candidates Contesting for 40 Seats Voting

Goa Election 2022: कांग्रेस के सबसे ज्यादा प्रत्याशी दागी, भाजपा में करोड़पति, पढ़ें 301 नेताओं की पूरी कुंडली

Mon, 14 Feb 2022 07:35 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 14 Feb 2022 07:35 AM IST
सार

गोवा की 40 विधानसभा सीटों पर आज मतदान शुरू हो गया है। कुल 301 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। राष्ट्रीय पार्टियों ने 116 और क्षेत्रीय पार्टियों ने 66 उम्मीदवार उतारे हैं। इसके अलावा 51 उम्मीदवार अन्य रजिस्टर्ड पार्टी के हैं, जबकि 68 प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। साउथ गोवा की 21 सीटों पर 156 प्रत्याशी और नॉर्थ गोवा की 19 सीटों पर 145 प्रत्याशी हैं। 

विज्ञापन
GOA Election 2022 Live Complete Details of 301 Candidates Contesting for 40 Seats Voting
गोवा विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोवा की 40 विधानसभा सीटों पर 301 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। आज इनके भाग्य का फैसला 11 लाख 56 हजार वोटर्स करेंगे। प्रत्याशियों द्वारा चुनाव आयोग को दिए हलफनामे का एनालिसिस करें तो इन 301 में से 77 यानी 26 फीसदी प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। मतलब ये दागी उम्मीदवार की श्रेणी में आते हैं। 2017 विधानसभा चुनाव के दौरान 15 फीसदी दागी उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।
विज्ञापन


कांग्रेस ने सबसे ज्यादा दागियों को दिया टिकट
कांग्रेस के सबसे ज्यादा 46% उम्मीदवार दागी हैं। इनपर कई तरह के आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें 35% प्रत्याशी ऐसे हैं जिनपर गंभीर धाराओं में मामले चल रहे हैं। दागियों को टिकट देने के मामले में महाराष्ट्रवादी गोमांतक दूसरे और गोवा फॉरवर्ड पार्टी तीसरे नंबर पर है। महाराष्ट्रवादी गोमांतक के भी 46% उम्मीदवार दागी हैं। हालांकि इनमें 23% ही ऐसे प्रत्याशी हैं जिनपर गंभीर धाराओं में मामले चल रहे हैं। गोवा फॉरवर्ड के 33% दागी उम्मीदवार हैं। चौथे नंबर पर एनसीपी ने 31% और पांचवे पर भाजपा ने 25% दागियों को टिकट दिया है। इस बार ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने भी चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। तृणमूल और आम आदमी पार्टी के 23-23% उम्मीदवार दागी के श्रेणी में आते हैं। 
विज्ञापन


प्रत्याशियों पर किस-किस तरह के आरोप लगे हैं?
  • चुनाव लड़ रहे 12 प्रत्याशियों पर महिलाओं के खिलाफ आपराधिक गतिविधि में शामिल होने का आरोप लगा है। इनमें एक पर रेप का भी आरोप है।
  • आठ उम्मीदवारों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा चल रहा है। 
  • 40 विधानसभा क्षेत्रों में 12 ऐसे सीट हैं, जो रेड अलर्ट जोन में आते हैं। मतलब यहां तीन या इससे अधिक उम्मीदवार दागी हैं। 

करोड़पति उम्मीदवारों पर सबसे ज्यादा भाजपा को भरोसा
भारतीय जनता पार्टी ने गोवा चुनाव में सबसे ज्यादा करोड़पति उम्मीदवारों को टिकट दिया है। भाजपा के 40 प्रत्याशियों में से 38 यानी 95% करोड़पति हैं। कांग्रेस इस मामले में दूसरे नंबर पर है। कांग्रेस के 40 में से 32 यानी 87% उम्मीदवारों ने खुद को करोड़पति बताया है। महाराष्ट्र गोमांतक के 69%, गोवा फॉरवर्ड पार्टी के 67, तृणमूल कांग्रेस के 65%, आम आदमी पार्टी के 62% और एनसीपी के 62% उम्मीदवार करोड़पति की श्रेणी में आते हैं। इनके पास एक करोड़ से अधिक की संपत्ति है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉप-3 अमीर प्रत्याशी
प्रत्याशी पार्टी  संपत्ति
डेलीलाह माइकल लोबो कांग्रेस 92.91 करोड़ रुपये
माइकल विंसेंट लोबो कांग्रेस 92.91 करोड़ रुपये
डॉ. चंद्रकांत शेट्टी निर्दलीय 59 करोड़ रुपये

कांग्रेस का महिला उम्मीदवारों पर भरोसा कम
उत्तर प्रदेश में 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' का नारा देकर 40% महिला प्रत्याशी उतारने वाली कांग्रेस का गोवा में महिलाओं पर भरोसा कम दिख रहा है। यही कारण है कि गोवा में 40% तो दूर कांग्रेस ने 10% टिकट भी महिलाओं को नहीं दिया। आंकड़ों के अनुसार इस बार गोवा चुनाव में सबसे ज्यादा छह महिला उम्मीदवार निर्दलीय ताल ठोक रहीं हैं। इसके बाद 40 में से तीन टिकट देकर भाजपा दूसरे नंबर पर है। भाजपा ने 8% महिलाओं को टिकट दिया है। आम आदमी पार्टी ने भी 8% उम्मीदवारों को टिकट दिया है। आरजीपी और कांग्रेस ने 5-5% महिलाओं को टिकट दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed