फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa election 2022: blow to BJP, MLA Carlos Almeida quits party, also resigns from assembly

गोवा चुनाव 2022: भाजपा को झटका, कार्लोस अल्मेडा ने छोड़ी पार्टी, पार्टी छोड़ने वाले दूसरे विधायक

Tue, 21 Dec 2021 06:45 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 21 Dec 2021 06:45 PM IST
सार

अल्मेडा ने विधानसभा की सचिव नम्रता उलमान को अपना त्यागपत्र सौंपा। अल्मेडा भाजपा के दूसरे विधायक हैं, जिन्होंने पार्टी छोड़ दी। वैसे बीते कुछ सप्ताहों में सात विधायकों ने विधानसभा से इस्तीफे दे दिए हैं। 

विज्ञापन
Goa election 2022: blow to BJP, MLA Carlos Almeida quits party, also resigns from assembly
विधानसभा सचिव नम्रता उल्मान को इस्तीफा सौंपते अल्मेडा - फोटो : ANI

विस्तार

गोवा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले 'आयाराम-गयाराम' का खेल तेज हो गया है। सोमवार को भाजपा विधायक कार्लोस अल्मेडा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। अल्मेडा ने विधानसभा की सचिव नम्रता उल्मान को अपना त्यागपत्र सौंपा। अल्मेडा भाजपा के दूसरे विधायक हैं, जिन्होंने पार्टी छोड़ दी। वैसे बीते कुछ सप्ताहों में सात विधायकों ने विधानसभा से इस्तीफे दे दिए हैं। 

विज्ञापन


अल्मेडा गोवा की वास्को सीट से भाजपा विधायक थे। मंगलवार को उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी छोड़ने के साथ ही विधायक पद भी छोड़ दिया। भाजपा छोड़ने वाले वे दूसरे विधायक हैं। अल्मेडा ने कहा कि उन्हें दाजी साल्कर के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र में काम करने को कहा गया है, जिनके खिलाफ उन्होंने धोखाधड़ी का केस दायर कराया था। 
विज्ञापन


अल्मेडा से पहले लुइज़िन्हो फलेरियो, रवि नाइक, एलेक्सो रेजिनाल्डो लौरेंको (सभी कांग्रेस से), जयेश सालगांवकर (गोवा फॉरवर्ड पार्टी), रोहन खुंटे (निर्दलीय) और अलीना सल्दान्हा (भाजपा) विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवा में अपराध दर 101 फीसदी नीचे आई, हर व्यक्ति को बीमा सुरक्षा : नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मंगलवार को गोवा में थे। उन्होंने राज्य में भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। नड्डा ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत 100 फीसदी घरों में नल से जल प्रदान किया जा रहा है। गोवा के हर व्यक्ति को 'आयुष्मान भारत' व दीन दयाल स्वास्थ्य सेवा योजना के अंतर्गत बीमा सुरक्षा के दायर में लाया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध दर 101 फीसदी नीचे आ गई है और अपराध सुलझाने की दर 93 हो गई है। 

पहले 'मोदी टीका' करार दिया, अब लगवा लिया
भाजपा नेता ने कहा कि हमने जो वादे किए थे वो पूरे किए हैं। आगे भी जो वादे किए जाएंगे, उन्हें हम पूरे करेंगे। नड्डा ने अखिलेश यादव व अन्य नेताओं पर तंज किया कि कुछ लोगों ने पहले कोरोना टीके को 'मोदी टीका' करार दिया, लेकिन अब उसे लगवा लिया। वे बताएं कि मोदी टीका कैसा है? 

पुर्तगालियों ने नष्ट किए हिंदू मंदिर, फिर बनाने की जरूरत: सावंत
इस बीच, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को कहा कि गोवा में पुर्तगालियों द्वारा नष्ट किए गए मंदिरों के पुनर्निर्माण के प्रयास की जरूरत है। सावंत ने यह बात दक्षिण गोवा में मंगुशी मंदिर परिसर में राज्य सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही। सावंत ने यह भी कहा राज्य में हिंदू संस्कृति और मंदिर संस्कृति को संरक्षित करने की आवश्यकता है। 

सावंत ने कहा, 'गोवा में और भी मंदिर हैं जिन्हें फिर से स्थापित करने की आवश्यकता है। हमें पुर्तगालियों द्वारा नष्ट किए गए मंदिरों का पुनर्निर्माण शुरू करना होगा। मैं कुछ भी नहीं मांगता हूं। 1560 से पुर्तगालियों ने हमारे मंदिरों को नष्ट करना शुरू कर दिया था। मैं हमारे पूर्वजों को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने देवता मंगेश को कोर्टालिम (दक्षिण गोवा गांव) से इस स्थान (मंगुशी गांव) में स्थानांतरित कर दिया था। भगवान और धर्म हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।


केजरीवाल बोले, गोवा के नेता तीसरे दर्जे के 
वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ताल ठोकते हुए कहा कि गोवा एक पहली श्रेणी का राज्य है जहां तीसरे दर्जे के राजनेता हैं। मुझे लगता है कि गोवा बेहतर राजनेताओं का हकदार है। पिछले 60 सालों में इन पार्टियों ने आपको भ्रष्टाचार के अलावा क्या दिया? हमारी पार्टी गोवा में पहली भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed