फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa election 2017: Meet the AAP’s chief ministerial candidate from Goa

गोवा चुनाव: AAP ने एल्विस गोम्स को बनाया सीएम पद का उम्मीदवार, जानें उनके बारे में खास बातें

Wed, 11 Jan 2017 10:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 11 Jan 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
Goa election 2017: Meet the AAP’s chief ministerial candidate from Goa
एल्विस गोम्स - फोटो : file photo

आम आदमी पार्टी ने पूर्व नौकरशाह एल्विस गोम्स को गोवा में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। इस बारे में पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रैली के दौरान ऐलान किया।   

विज्ञापन


गोवा में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि, 'गोम्स सभी उम्मीदवारों में सबसे श्रेष्ठ हैं। उन्होंने गोवा प्रशासन में 20 साल तक नौकरी की, लेकिन एक भी रुपया गलत तरीके से नहीं कमाया। वह चाहते तो करोड़ों बना सकते थे। गोम्स एक ईमानदार व्यक्ति हैं। ऐसा मैं नहीं कह रहा... गोवा के लोग ऐसा कहते हैं। सभी धर्मों के लोग उनका सम्मान करते हैं।" 
विज्ञापन


53 वर्षीय पार्टी संयोजक एल्विस गोम्स ने 2016 में नौकरी से त्यागपत्र देकर राजनीति में कदम रखा था। उस समय गोम्स गोवा में महानिरीक्षक कारागार और शहरी विकास सचिव के पद पर तैनात थे। गोवा प्रशासनिक सेवा से त्याग पत्र देने तक गोम्स लगातार राज्य सरकार से संघर्ष करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोवा चुनाव में आम आदमी पार्टी का क्या होगा?

Goa election 2017: Meet the AAP’s chief ministerial candidate from Goa

गोम्स पर गोवा हाउसिंग बोर्ड में उनके कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए एंटी-करप्शन ब्यूरो में एफआईआर दर्ज कराई है। हालांकि गोम्स ने ऐसे आरोपों से इनकार करते हुए, इसे मात्र राजनीति से प्रेरित बताया है। 

गोम्स दक्षिणी गोवा के कुनकोलिम से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। 4 फरवरी को गोवा में 40 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं। आम आदमी पार्टी ने 40 में से 30 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आम आदमी पार्टी को गोवा में गोम्स की साफ छवी का फायदा होने की संभावनाएं है। दिल्ली चुनाव में जीत के बाद आम आदमी पार्टी पंजाब और गोवा विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed