फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa Curlies restaurant to be demolished for green violations

Sonali Phogat: 'कर्लीज' को गिराने का आदेश, इसी रेस्त्रां में दी गई थी सोनाली फोगाट को ड्रग्स

Thu, 08 Sep 2022 07:45 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 08 Sep 2022 07:45 PM IST
सार

गोवा के अंजुना इलाके में स्थित कर्लीज रेस्त्रां में ही सोनाली फोगाट को उनके पीए सुधीर संगवान और उसका साथी सुखविंदर मौत से पहले ले गया था। इस रेस्त्रां में ही दोनों ने मिलकर जबरन सोनाली को ड्रग्स दिया। जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Goa Curlies restaurant to be demolished for green violations
सोनाली फोगाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट हत्या मामले में गोवा की प्रमोद सावंत सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रमोद सावंत सरकार ने कर्लीज रेस्त्रां को गिराने का फैसला लिया है। ये वहीं रेस्त्रां है, जहां सोनाली फोगाट को जबरन ड्रग्स दी गई थी। सोनाली फोगाट की मौत के बाद से कर्लीज रेस्त्रां सुर्खियों में हैं। सोनाली फोगाट की मौत के मामले में जांच के घेरे में आने के बाद इस रेस्त्रां को सील कर दिया गया था। अब इसे गिराया जाएगा। गोवा तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा है कि कर्लीज रेस्त्रां को राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के नियमों के उल्लंघन के बाद गिराया जाएगा। 

विज्ञापन


इसके साथ ही गोवा तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण ने एडविन नून्स और लिनेट नून्स द्वारा चलाए जा रहे नाइट क्लब, बार और रेस्त्रां के रूप में सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद करने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि गोवा के अंजुना इलाके में स्थित कर्लीज रेस्त्रां में ही सोनाली फोगाट को उनके पीए सुधीर संगवान और उसका साथी सुखविंदर मौत से पहले ले गया था। इस रेस्त्रां में ही दोनों ने मिलकर जबरन सोनाली को ड्रग्स दिया। जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। मौत के बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हुआ था। जानकारी सामने आने के बाद गोवा पुलिस ने उनके पीए सुधीर सांगवान और सुखविंद्र पर हत्या का केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। बता दें कि 23 अगस्त को उनकी मौत की पुष्टि हुई थी। इस मामले में रेस्त्रां संचालक को भी गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनाली फोगाट की मौत मामले में कल यानी बुधवार को अंजुना में कर्लीज रेस्त्रां का जिक्र करते हुए सावंत ने कहा था कि अधिकारियों ने रेस्त्रां परिसर को सील कर दिया है। पुलिस ने अब तक फोगट की मौत के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें उसके दो सहयोगी सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह शामिल हैं, जो उसके साथ गोवा यात्रा पर गए थे। इसके अलावा दो संदिग्ध ड्रग पेडलर और कर्लीज रेस्त्रां के मालिक भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed