Goa: नाइट क्लब में महिला से छेड़छाड़ करने के आरोपी IPS अधिकारी के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, CM ने दिया आश्वासन
सदन में मामला उठाते हुए गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विधायक विजय सरदेसाई ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि राज्य में तैनात एक आईपीएस अधिकारी ने एक नाइट क्लब में एक महिला से छेड़छाड़ की। सरदेसाई ने मांग की कि अधिकारी को तुरंत निलंबित किया जाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को गोवा विधानसभा में साफ कर दिया कि वह राज्य में किसी भी तरह के अपराध को सहन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के एक नाइट क्लब में एक महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने वाले भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारी को करें निलंबित
सदन में मामला उठाते हुए गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विधायक विजय सरदेसाई ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि राज्य में तैनात एक आईपीएस अधिकारी ने एक नाइट क्लब में एक महिला से छेड़छाड़ की। सरदेसाई ने मांग की कि अधिकारी को तुरंत निलंबित किया जाए।
बर्दाश्त नहीं करेंगे महिलाओं के प्रति अपराध
इसके जवाब में सावंत ने कहा कि आईपीएस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे, मामले को लेकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बता दें, गोवा विधानसभा का चल रहा मानसून सत्र गुरुवार को समाप्त होगा।