{"_id":"5d28a7338ebc3e6ccd34639f","slug":"goa-cm-pramod-sawant-asks-4-minister-to-resign-a","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा: सीएम सावंत मंत्रिमंडल का विस्तार आज, कांग्रेस से आए विधायक बनेंगे मंत्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोवा: सीएम सावंत मंत्रिमंडल का विस्तार आज, कांग्रेस से आए विधायक बनेंगे मंत्री
Sat, 13 Jul 2019 11:29 AM IST
अमित मंडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवा
Published by: अमित मंडल
Updated Sat, 13 Jul 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
Goa CM Pramod Sawant
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा में सियासी उठापटक के बीच नए समीकरण बन रहे हैं। राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत आज शाम तीन बजे कैबिनेट में चार नए विधायकों को शामिल करने जा रहे हैं। शुक्रवार को सावंत ने कहा कि उन्होंने जीएफपी के तीन विधायकों और निर्दलीय विधायक रोहन खुंटे से कैबिनेट से इस्तीफा देने को कहा है। वहीं, शुक्रवार दिनभर सियासी पारा चढ़ा रहा और नेताओं के गर्म बयानों ने सरगर्मी को और बढ़ाया। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस छोड़ने वाले 10 विधायकों में से तीन और विधानसभा उपाध्यक्ष माइकल लोबो मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने आज कहा कि हम एनडीए के साथ हैं और भाजपा हाईकमान से चर्चा के बाद राज्य की भाजपा सरकार में शामिल हुए थे। राज्य के मौजूदा भाजपा नेता इस बातचीत का हिस्सा नहीं थे।
विज्ञापन
कौटिन्हो ने बताया कि लोग आपको (पार्टी छोड़ कर जाने वालों) देख रहे हैं। आपने अपनी कब्र खोदी है। हम (कांग्रेस) यहां रहने के लिए हैं। विपक्ष के रूप में हम शर्मसार नहीं होने जा रहे हैं। हम अतीत में भी खड़े रहे थे।
विज्ञापन
गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने आज कहा कि हम एनडीए के साथ हैं और भाजपा हाईकमान से चर्चा के बाद राज्य की भाजपा सरकार में शामिल हुए थे। राज्य के मौजूदा भाजपा नेता इस बातचीत का हिस्सा नहीं थे।
विज्ञापन
गोवा महिला कांग्रेस प्रमुख का तीखा हमला
गोवा महिला कांग्रेस प्रमुख प्रतिमा कौटिन्हो ने शुक्रवार को कहा कि जो कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं उन्होंने अपनी कब्र स्वयं खोद ली है। गौरतलब है कि गोवा विधानसभा में विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर समेत पार्टी के दस विधायकों ने बुधवार की रात पाला बदलते हुए भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके बाद गोवा के 40 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस की संख्या केवल पांच रह गई है।