{"_id":"5b7e8efc42c7924631102298","slug":"goa-cm-decides-to-give-rs-5-crore-as-flood-relief-to-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ की मार झेल रहे केरल की मदद के लिए गोवा ने दिए पांच करोड़ रुपये","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बाढ़ की मार झेल रहे केरल की मदद के लिए गोवा ने दिए पांच करोड़ रुपये
भाषा, पणजी
Updated Thu, 23 Aug 2018 04:09 PM IST
विज्ञापन
Kerala Flood
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शताब्दी के सबसे भीषण प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे केरल की मदद के लिए कई हाथ आगे बढ़ें हैं। कई राज्य सरकारों ने केरल को सहायता राशि प्रदान की है। गोवा सरकार ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित केरल को पांच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने गुरुवार को इस संबंध में निर्णय लिया। वह बुधवार को ही अमेरिका से लौटे है जहां वह चिकित्सकीय जांच कराने गये थे।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट में कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किये हैं। यह केरल बाढ़ राहत अभियान के लिए केरल के मुख्यमंत्री कोष को गोवा सरकार की तरफ से बतौर योगदान दिये जायेंगे।
उन्होंने कहा कि इस मुश्किल वक्त में केरल के लोगों के साथ गोवा खड़ा है।